{"_id":"59442fed4f1c1b1d0f8b481d","slug":"pits-made-by-highway-jam-nokozonk","type":"story","status":"publish","title_hn":"गड्ढों ने कराया हाईवे जाम, नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गड्ढों ने कराया हाईवे जाम, नोकझोंक
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Sat, 17 Jun 2017 01:01 AM IST
विज्ञापन
हाईवे स्थित गौरीपुर मोड़ पर पुलिसकर्मी से उलझते वाहन चालक।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बने गड्ढ़ों से मार्ग पूरी तरह से अवरूद्व हो गया। वाहन घंटों तक कतार में लगे रहे। इस दौरान वाहन चालकों की यातायात पुलिस से काफी नोकझोंक हुई। पुलिस को बड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ा। जाम के दौरान एक एंबुलेंस भी काफी देर तक फंसी रही। इसमें जा रहा मरीज तड़पता रहा और तीमारदार रोष जताते रहे।
बता दें कि हाईवे लगातार गड्ढों में तब्दील हो रहा है। गौरीपुर मोड़ के पास तो हाल बुरा है। पांच दिन पहले आई बारिश से हालत और बिगड़ गई। गड्ढ़े में वाहन फंस जाते हैं और वाहनों का आवागमन बाधित हो जाता है।
बृहस्पतिवार रात और शुक्रवार दोपहर तक भी हाईवे के गड्ढों के कारण यातायात जाम हो गया। यातायात पुलिस जाम खुलवाने में लगी रही। इस दौरान उसकी वाहन सवारों और यात्रियों से काफी नोंकझोंक हुई। उसे लेकर काफी हंगामा हुआ।
विज्ञापन
प्रतिदिन गुजरने वाले वाहन चालकों का कहना है कि यहां पर हर रोज जाम लगा रहता है। प्रशासन द्वारा गड्ढे नहीं भरवाए जा रहे है। कई बार हादसे भी हो चुके हैं। बता दें कि 15 दिन पहले मां-बेटी की गड्ढ़े के कारण ही हादसे में जान गई थी। टीएसआई विपिन कुमार का कहना है कि हाईवे पर लगने वाले जाम को खुलवाने का पूरा प्रयास किया जाता है।