{"_id":"61eefac589a77455a32d5046","slug":"pistol-recovered-from-family-of-bijendra-baraut-news-mrt574520398","type":"story","status":"publish","title_hn":"मृतक बिजेन्द्र के परिजनों से पुलिस ने बरामद किया पिस्टल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मृतक बिजेन्द्र के परिजनों से पुलिस ने बरामद किया पिस्टल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस की जांच में आत्महत्या करना सामना आया
भाई की तहरीर पर पुलिस ने जांच करके जुटाए साक्ष्य, डर के मारे छिपा दिया था पिस्टल
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पशु पैठ व मेट्रो अस्पताल के समीप बीती 18 जनवरी को प्रॉपर्टी डीलर बिजेंद्र की गोली लगने से मौत की हो गई थी। परिजनों ने पुलिस को हत्या की सूचना दी थी। इसके बाद एसपी भी घटनास्थल पर पहुंचे थे, वहां बिजेंद्र के शव के नजदीक से खोखा बरामद हुुआ था। पुलिस तभी से मामले की जांच में जुट गई थी। उधर, सीओ हरीश भदौरिया ने बताया कि 19 जनवरी को बावली के विनोद ने तहरीर दी थी कि 18 जनवरी की देर शाम मेट्रो अस्पताल के पास मकान में गोली लगने से भाई बिजेंद्र की मौत हो गई थी। उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आत्महत्या का कारण आया था। पुलिस ने घटना की जांचकर साक्ष्य जुटाए तो घटना की वजह आत्महत्या आई। इस दौरान पुलिस ने परिजनों से घटना मेें प्रयुक्त पिस्टल बरामद कर ली है। परिजनों का कहना है कि डर के कारण पिस्टल छिपा दी थी।