{"_id":"632ca6f3ce46046f164be9aa","slug":"pharmacist-is-handling-the-responsibility-of-treatment-baghpat-news-mrt6064491141","type":"story","status":"publish","title_hn":"फार्मासिस्ट संभाल रहे इलाज की जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फार्मासिस्ट संभाल रहे इलाज की जिम्मेदारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। जिले के आयुर्वेदिक और यूनानी अस्पतालों में चिकित्सकों की कमी है। आठ अस्पताल में से सिर्फ तीन अस्पताल में ही चिकित्सक हैं। चिकित्सकों के अभाव में फार्मासिस्ट लोगों के इलाज की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी विभाग की ओर से कई बार मांग भेजने के बाद भी नही चिकित्सकों की तैनाती नहीं हुई है।
जिले में जिला मुख्यालय बागपत, बड़ौत, बिनौली, ख्वाजा नंगला, नवादा और कस्बा अमीनगर सराय में आयुर्वेदिक अस्पताल और असारा और औसिक्का में यूनानी अस्पताल है। अमीनगर सराय, नवादा और मलकपुर में अस्पताल के लिए नई बिल्डिंग का निर्माण कराया जा रहा है।
बागपत में 25 बेड और अन्य अस्पताल में चार-चार बेड की व्यवस्था है। इन अस्पतालों में चिकित्सकों का अभाव है। आठ में से सिर्फ तीन अस्पताल में ही चिकित्सकों की तैनाती है, जबकि पांच अस्पताल में एक भी चिकित्सक नहीं है।
विज्ञापन
पांच अस्पतालों में फार्मासिस्ट ही लोगों के इलाज की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी विभाग की ओर से कई बार शासन को चिकित्सकों की नियुक्ति की मांग भेजी जा चुकी है, मगर चिकित्सकों की नियुक्ति नहीं हुई है। चिकित्सकों की नियुक्ति न होने से अस्पताल में इलाज कराने के लिए आने वाले मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
-----
इन अस्पतालों में नहीं चिकित्सक की तैनाती
जिले के बागपत मुख्यालय के 25 बेड के अस्पताल में मरीजों के इलाज की जिम्मेदारी क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. मोनिका गुप्ता संभाल रही हैं। इसके अलावा बिनौली, नवादा और अमीनगर सराय में चिकित्सक तैनात है, जबकि बड़ौत, बिनौली, ख्वाजा नंगला, असारा में चिकित्सकों की कमी है।
-----
वर्जन
जिले के छह आयुर्वेदिक व दो यूनानी अस्पताल में तीन चिकित्सक ही तैनात है। पांच अस्पतालों में फार्मासिस्ट को लोगों के इलाज की जिम्मेदारी दी गई है। शासन से अस्पताल में चिकित्सकों की नियुक्ति की मांग भेजी जा चुकी है। - डॉ. मोनिका गुप्ता, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी