फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Petrol pump sealed for not showing the map

नक्शा न दिखाने पर पेट्रोल पंप सील

Tue, 03 May 2022 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Petrol pump sealed for not showing the map
बिजरौल रोड स्थित पेट्रोल पंप पर लगी विकास प्राधिकरण की सील। - फोटो : BARAUT
डीएम के आदेश पर विकास प्राधिकरण ने की कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। बड़ौत-मुजफ्फरनगर मार्ग पर शाहमल एंकलेव कॉलोनी के पास स्थित पेट्रोल पंप को विकास प्राधिकरण की टीम ने मंगलवार को सील कर दिया। नक्शा पास न कराने पर सील लगाई गई है। साथ ही हिदायत दी कि यदि बिना नक्शा दिखाए डीजल व पेट्रोल की ब्रिकी करने की कोशिश की गई तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

डीएम राजकमल यादव के आदेशों पर बड़ौत-बागपत-खेकड़ा विकास प्राधिकरण की टीम ने यह कार्रवाई की। तहसीलदार हर्ष चावल के अलावा विकास प्राधिकरण से एई अरविंद शर्मा, एई आरके जैन व अवर अभियंता नीरज गुप्ता, ऋषि कुमार शर्मा व निखिल भट टीम में शामिल रहे। टीम ने पेट्रोल पंप संचालक ब्रह्मपाल से नक्शा दिखाने के लिए कहा। ब्रह्मपाल कोई कागजात इस संबंध में नहीं दिखा सका। इस पर टीम ने पेट्रोल पंप को सील करते हुए इसकी रिपोर्ट डीएम को भेजी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed