फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Petrol pump operator demanded 25 lakh extortion

पेट्रोल पंप संचालक से मांगी 25 लाख की रंगदारी

Mon, 20 Apr 2020 10:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Petrol pump operator demanded 25 lakh extortion
रालोद नेता धीरज उज्ज्वल के भाई को सौंपा रंगदारी का पत्र
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)। रालोद नेता और पेट्रोल पंप मालिक धीरज उज्ज्वल को रंगदारी का पत्र देकर 25 लाख की रंगदारी मांगी गई। रंगदारी नहीं देने पर उनके बेटे का अपहरण और उन्हें मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।

रालोद नेता धीरज उज्ज्वल ने एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव को बताया कि बड़ौली गांव स्थित उनके पेट्रोल पंप से उनके बड़े भाई सतेंद्र कार में सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। कुछ दूरी पर मास्क लगाए दो युवक बाइक पर मिले और उन्हें रोक लिया। युवकों ने उनके विषय में पूछा। बाद में उन्होंने उन्हें एक लिफाफा थमा दिया और कहा लिफाफा धीरज उज्ज्वल को दे देना। घर में जाकर जब उन्होंने उनको लिफाफा दिया और उन्होंने जब खोला तो रंगदारी मांगे जाने का पत्र निकला। इसमें लिखा कि उन्हें 25 लाख रुपये पहुंचा देना। रुपये कहां पहुंचाने हैं, वह इस विषय में बाद में बताएंगे। यदि पैसे की किसी को कोई जानकारी दी तो उनके बेटे का अपहरण कर लेंगे और उन्हें जान से मार देंगे। धमकी भरा पत्र गुमनाम था। इससे पूर्व भी उन्हें कई बार धमकी मिल चुकी है। उन्होंने कहा रंगदारी मांगने और उनके बेटे का अपहरण कर जान से मारने की धमकी के बाद परिवार भयभीत है। उन्होंने एसपी से आरोपी का पता लगाने और परिवार को सुरक्षा दिलाने की मांग की। दूसरी तरफ थानाध्यक्ष बड़ौत अजय शर्मा ने बताया कि उन्हें एसपी को दिया गया प्रार्थना पत्र मिल गया है। वे इसकी जांच कर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed