{"_id":"62aa1abab220a6740260fcc3","slug":"petrol-diesel-shortage-persists-drivers-upset-baghpat-news-mrt593017043","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल पंपों पर तेल की कर,ल्लत बरकरार, वाहन चालक परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल पंपों पर तेल की कर,ल्लत बरकरार, वाहन चालक परेशान
विज्ञापन
बागपत में बाइक को पैदल लेकर पेट्रोल पंप की ओर जाता पुराना कस्बा निवासी युवक आमिर
- फोटो : BAGHPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- भारत और हिंदुस्तान पेट्रोलियम के पेट्रोल पंप पर सप्लाई हो रही बाधित
- वाहनों में पेट्रोल खत्म होने पर खींचने पड़े, घंटों इंतजार भी करना पड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जनपद के पेट्रोल पंपों पर दूसरे दिन भी तेल की किल्लत रही। इससे वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ी। जिनके वाहनों में तेल नहीं था, वह पैदल ही उन्हें पेट्रोल पंप पर लेकर पहुंचे। इसके बावजूद मायूसी मिली और बिना पेट्रोल डलवाए ही लौटना पड़ा।
बागपत में 35 पेट्रोल पंप है। इन पर एक दिन मे करीब 70 हजार लीटर पेट्रोल और एक लाख लीटर डीजल की बिक्री होती हैं। मंगलवार को इनमें से करीब 70 प्रतिशत पर पेट्रोल-डीजल खत्म हो गया था। इस कारण वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ी थी। कुछ पेट्रोल पंप संचालकों ने किसी तरह से व्यवस्था करके मंगलवार रात को ही कंपनी से तेल मंगवाया। यह तेल भी बुधवार दोपहर तक खत्म हो गया। इसके अलावा ज्यादातर पेट्रोल पंप पर तेल की सप्लाई नहीं हो सकी। पेट्रोल पंप संचालकों के सामने भी स्थिति साफ नहीं हो रही है कि कब तक तेल की पूरी सप्लाई शुरू होगी।
पेट्रोल पंप पर बाइक लेकर पहुंचा, मायूस होकर लौटा
रटौल गांव का सुनील सैनी दो दिन से बाइक में पेट्रोल डलवाने के लिए चक्कर काट रहा है। वह बुधवार दोपहर को भी पैदल ही बाइक लेकर रटौल में पेट्रोल पंप पर पहुंचा। पेट्रोल नहीं मिलने पर परेशान होकर लौटना पड़ा। बागपत के पुराने कस्बे के रहने वाले आमिर ने बताया कि उसकी बाइक में बाजार में आने पर तेल खत्म हो गया। वह किसी तरह पेट्रोल पंप पर पहुंचा। काफी देर इंतजार करने के बाद तेल मिला। उसने बताया कि वह एक दिन पहले भी पेट्रोल पंप पर गया था, लेकिन तब तेल नहीं मिल सका था।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश पेट्रोल पंप एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कंपनियों और पेट्रोलियम मंत्रालय को पत्र लिखकर समस्या से अवगत कराया है। इसके साथ ही समस्या को जल्द दूर करने के लिए कहा गया है, जिससे वाहन चालकों को परेशानी नहीं हो। उम्मीद है कि धीरे-धीरे स्थिति बेहतर हो जाएगी। - संजीव यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष उप्र पेट्रोलियम ट्रेडर्स एसोसिएशन