फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Petrol-diesel finished, vehicles had to be dragged on foot for many kilometers

पेट्रोल-डीजल खत्म, कई किलोमीटर तक पैदल ही खींचने पड़े वाहन

Tue, 14 Jun 2022 11:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 11:44 PM IST
विज्ञापन
Petrol-diesel finished, vehicles had to be dragged on foot for many kilometers
पेट्रोल खत्म होने के बाद बागपत के दिल्ली सहारनपुर नेशनल हाईवे पर पैदल बाइक लेकर जाता युवक - फोटो : BAGHPAT
- 70 प्रतिशत पेट्रोल पंप पर पेट्रोल और डीजल खत्म होने से वाहन चालकों को उठानी पड़ी परेशानी
विज्ञापन

- 04 किमी पैदल ही खींचनी पड़ी बाइक किसी को तो कोई रिक्शा में लादकर लाया अपना वाहन
- 35 पेट्रोल पंप जिले में, एक दिन में करीब 70 हजार लीटर पेट्रोल और एक लाख लीटर डीजल की होती हैं बिक्री
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। बिचपड़ी गांव का रवि किसी काम से बाइक से अग्रवाल मंडी टटीरी आया था। रास्ते में बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया। वह पेट्रोल पंप पर पहुंचा तो पता चला कि पेट्रोल और डीजल खत्म है। यहां से बाइक को ई-रिक्शा में लादकर बागपत लेकर आया, लेकिन यहां भी पेट्रोल खत्म होने की जानकारी मिली। पेट्रोल पंप मालिक ने कंपनी से गाड़ी भरकर चलने की बात बताई। पेट्रोल पंप पर दो घंटे तक इंतजार करने के बाद तेल मिला।
मंगलवार को रवि हीं नहीं, जिले के 70 फीसदी पेट्रोल पंपों पर पहुंचे वाहन चालकों को कुछ ऐसी ही परेशानियों का सामना करना पड़ा। पंप संचालकों ने कंपनी से आपूर्ति बाधित होने की जानकारी देते हुए पेट्रोल और डीजल खत्म होने की बात बताई। बता दें कि जिले में वर्तमान में 35 पेट्रोल पंप है। इस सभी पर एक दिन में करीब 70 हजार लीटर पेट्रोल और एक लाख लीटर डीजल की बिक्री होती हैं। अधिकतर पेट्रोल पंप पर तेल खत्म होने से वाहन चालक इधर-उधर भटकते रहे।
विज्ञापन

दिन भर पेट्रोल पंपों पर दिखे ऐसे ही हालात
दुड़भा गांव का डिंपल बागपत आ रहा था। रास्ते में तेल खत्म हो गया। उसे चार किमी पैदल ही बाइक लेकर आना पड़ा। बागपत में दो घंटे तक इंतजार करने के बाद पेट्रोल मिला। बिचपड़ी गांव का आजाद भी टटीरी आया था। उसकी बाइक का पेट्र्रोल खत्म हुआ तो किसी अन्य की बाइक से सहारा लगवाकर बागपत तक पहुंचा। कुछ इस तरह से वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत पेट्रोलियम व हिंदुस्तान पेट्रोलियम के पेट्रोल पंप पर आपूर्ति की ज्यादा समस्या हो रही हैं। इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप पर अभी स्थिति ठीक है। कंपनियों का पेट्रोल और डीजल के दाम को लेकर मामला चल रहा है। इसलिए आपूर्ति रोकी जा रही हैं। इससे वाहन चालकों की परेशानी बढ़ रही हैं। - संजीव यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष उप्र पेट्रोलियम ट्रेडर्स एसोसिएशन
तेल के लिए एडवांस पैसे देने के बाद भी पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति नहीं हो रही हैं। हमारे पास पेट्रोल व डीजल खत्म हो चुका था। 18 लाख की जगह 20 लाख रुपये एडवांस देने के बाद एक गाड़ी पेट्रोल की मिली हैं। इस तरह समस्या बढ़ती जा रही हैं। - अंकित गुप्ता, संचालक भजन लाल ईश्वर दयाल पेट्रोल पंप बागपत

कंपनी स्तर पर कोई मामला चल रहा है, जिसकी वजह से पेट्रोल व डीजल की आपूर्ति में परेशानी हो रही हैं। इसे लेकर बातचीत की गई है तो कंपनी से ज्यादा कुछ नहीं बताया गया। मगर, इतना कहा गया कि जल्द ही समस्या का समाधान हो जाएगा। - केबी सिंह, जिला आपूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed