{"_id":"5f5677508ebc3e338a012008","slug":"petrol-baraut-news-mrt500172041","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजल और पेट्रोल की बढ़ती कीमतों पर सपाइयों में गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीजल और पेट्रोल की बढ़ती कीमतों पर सपाइयों में गुस्सा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमतों पर सपाइयों में गुस्सा
बड़ौत ।
वाहन से टोल टैक्स व रोड टैक्स लेने सहित डीजल और पेट्रोल के दाम में हो रही निरंतर बढ़ोतरी के विरोध में सोमवार को सपा कार्यकर्ताओं ने तहसील में प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
सपा नेता सुरेंद्र पंवार के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता तहसील पहुंचें और प्रदर्शन किया। इस दौरान सुरेंद्र पंवार ने कहा आए दिन डीजल-पेट्रोल के दामों में वृद्धि हो रही है। इसका असर लोगों की रसोई तक पहुंच रहा है, इस पर अंकुश लगना चाहिए। उन्होंने बताया कि देश में टोल टैक्स के नाम पर जनता को लूटा जा रहा है। वाहन चालकों से रोड टैक्स व टोल टैक्स लिया जा रहा है, जोकि गलत है। उन्होंने वाहन चालकों से एक तरह का ही टैक्स वसूलने व पेट्रोल को जीएसटी के दायरे में लाने की मांग उठाई। इसके अलावा किसानों की फसल के उचित दाम व बिजली के बिल माफ करने सहित कोरोना काल में जिन लोगों की नौकरी चली गई है, उन्हें दोबारा नौकरी देने की अपील की। उन्होंने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम दुर्गेश मिश्र को सौंपा। इसमें नफीस सिद्दीकी, मो. इलियास, सुरेंद्र पंवार, चौधरी जाऊल, यूसुफ, प्रमोद विश्वकर्मा, राम मेहर, शोकेंद्र, सहदेव सिंह, ब्रजपाल, अशोक, इमरान, अयूब, डॉ. मेन पाल कश्यप, कासिम शरीफ, कस्सार, यामीन इदरीसी आदि रहे।