फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   People wandering for Corona investigation, lack of kit at centers

कोरोना जांच के लिए भटक रहे लोग, केंद्रों पर किट का अभाव

Fri, 30 Apr 2021 12:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
People wandering for Corona investigation, lack of kit at centers
बागपत। पंचायत चुनाव की मतगणना में प्रत्याशी और उनके अभिकर्ताओं के लिए कोरोना जांच अनिवार्य कर दी है। जिले में किट के अभाव में लोग जांच के लिए भटक रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि जिले में प्रतिदिन एक हजार एंटीजन और चार सौ आरटीपीसीआर की ही सप्लाई है। सप्लाई के आधार पर ही लोगों की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

दो मई को जिले में छह केंद्रों पर पंचायत चुनाव की मतगणना होगी। मतगणना के दौरान प्रत्याशी और उनके एजेंटों को कोरोना की रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी। कोरोना की जांच कराए बगैर प्रत्याशी और उनके एजेंट को केंद्रों पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। जिले में शासन से प्रतिदिन एक हजार एंटीजन और चार सौ आरटीपीसीआर जांच किट की सप्लाई की जा रही है। किट के अभाव में स्वास्थ्य केंद्रों पर जांच कराने के लिए पहुंच रहे प्रत्याशी और उनके अभिकर्ता बिना जांच कराए ही लौटने के लिए मजबूर है। जिससे प्रत्याशी और उनके एजेंटों की परेशानी बढ़ रही है। सीएमओ डॉ. आरके टंडन ने बताया कि जिले में प्रतिदिन एक हजार एंटीजन और चार सौ आरटीपीसीआर किट की सप्लाई की जा रही है। सप्लाई के आधार पर ही स्वास्थ्य केंद्रों पर लोगों की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed