{"_id":"63373676c9eba437e36aeea9","slug":"people-upset-due-to-dirt-and-water-logging-in-doulcha-baghpat-news-mrt607640634","type":"story","status":"publish","title_hn":"डौलचा में गंदगी और जलभराव से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डौलचा में गंदगी और जलभराव से लोग परेशान
विज्ञापन
डौलचा गांव के मार्ग पर लगा कूड़े का ढेर
- फोटो : BAGHPAT
बागपत। डौलचा गांव के मुख्य मार्ग और गलियों में गंदगी के ढेर लगे हैं। रास्तों में जलभराव होने के कारण लोगों का निकलना मुश्किल है। गंदगी के कारण बीमारी फैलने का डर सता रहा है। ग्रामीणों ने गांव में सफाई कराने की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि गांव में पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं है। घरों से निकलने वाला पानी रास्तों में भरा रहता है। रास्तों में जलभराव के कारण गंदगी हो गई है। लोगों को रास्तों से निकलने में परेशानी हो रही है। गंदगी के कारण मच्छर पनप रहे हैं, जिससे संक्रमण का डर सता रहा है। कई बार अधिकारियों से जलभराव की समस्या और गंदगी से निजात दिलाने की मांग की जा चुकी है, मगर समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।
दौलतराम ने बताया कि गांव में पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं है। रास्तों में जलभराव व गंदगी के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विमलेश ने बताया कि कीचड़ के कारण आए दिन लोग घायल हो रहे हैं। कई बार समस्या का समाधान कराने की मांग करने के बाद भी समाधान नहीं हुई है। चरण सिंह ने बताया कि गांव के मैन रास्ते में जलभराव होन के कारण गांव के अलावा मुकारी, घटौली, कहरका, खिंदौड़ा और दत्तनगर के लोगों को भी रास्ते से निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
कोट...
- गांवों में सफाई का कार्य चल रहा है। डौलचा गांव में भी जल्द ही जलभराव की समस्या और सफाई कराकर समस्या का समाधान कराया जाएगा। - भूपेंद्र कुमार, एडीओ पंचायत