फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   People of Laxmi Nagar Colony living a bad life

....गांव से भी बेदतर जिंदगी जी रहे लक्ष्मी नगर कालोनी के लोग

Fri, 03 Sep 2021 11:26 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
People of Laxmi Nagar Colony living a bad life
बड़ौत की लक्ष्मी नगर कालोनी में जर्जर पड़ी गली का दृश्य। - फोटो : BARAUT
बड़ौत। कोताना रोड़ स्थित लक्ष्मी नगर कालोनी के निवासी बदतर जिंदगी जीने को विवश है। कालोनी में न तो पक्की सड़कें है और न ही जल निकासी की व्यवस्था। कालोनी में लाइट की व्यवस्था भी बिल्कुल खराब है। शाम होते ही कालोनी में अंधेरा छा जाता है। लेकिन शिकायतों के बावजूद न तो जनप्रतिनिधि इस ओर ध्यान दे रहे है और न ही संबंधित विभागों के अधिकारी।
विज्ञापन

ये बोले कालोनीवासी
सत्यवर्त आर्य ने बताया कि कालोनी को बसे 15 साल हो चुके है। कालोनी में करीब 800 मकान है, लेकिन आज भी कालोनी में नाली, खंड़जा, स्ट्रीट लाइट जैसी कोई मूलभूत सुविधा नहीं है। जल्द ही इन समस्याओं को लेकर सांसद डा सत्यपाल सिंह से मिलेंगे।
विज्ञापन

प्रवीण आर्य का कहना है कि आज भी कालोनी की सड़के कच्ची पड़ी है। हल्की बरसात में कीचड़ जैसी स्थिति बन जाती है। कालोनी में लंबी-लंबी घास उगी हुई है।
नीशू व सोनिया का कहना है कि सोचा था कि शहर में रहेंगे तो अच्छी सुविधा मिलेगी, लेकिन न तो लाइट की व्यवस्था है और न ही जल भराव की समस्या से निजात। शाम होते ही कालोनी में अंधेरा छा जाता है। चोरी व बदमाशों का डर बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये बोले पालिका चेयरमैन
पालिका चेयरमैन अमित राणा का कहना है कि यह कालोनी नगरपालिका परिषद क्षेत्र से बाहर है। पालिका के सीमा विस्तार का प्रस्ताव भेजा गया है। उम्मीद है कि जल्द ही इस कालोनी को नगरीय क्षेत्र में शामिल कर लिया जाएगा। इसके बाद ही पालिका स्तर से इस कालोनी में विकास कार्य हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed