बागपत। खेकड़ा के मोहल्ला शेखपुरा में परिवार पर हमले के मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर लोगों ने एसपी दफ्तर में प्रदर्शन किया। पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया। एसपी ने निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
शेखपुरा मोहल्ले के लोगों ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया 20 सितंबर की रात में करीब साढ़े आठ बजे छह हमलावर सद्दाम के घर में घुसे। उसके परिवार पर लाठी डंडों से हमला किया। इस दौरान पथराव भी किया। इसमें सद्दाम और महिलाओं को गंभीर चोट लगी। पीड़ित ने नाजिम, मूसा, आकिल, निजाम, शौकीन, गुलफाम के खिलाफ खेकड़ा थाने में मुकदमा दर्ज कराया, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। आरोपी पक्ष के लोग उससे रंजिश रखते हैं। कई बार उसके साथ मारपीट कर चुके हैं। उसे झूठे मुकदमे में फंसाना चाहता है। आरोपियों से मोहल्ले के लोग भी परेशान हैं। एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव ने निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसमें यामीन, अकरम, सत्यपाल, आजाद, नसीम, इमरान, ताहिर, सलमा, मोहसिना, कासिम, हैदर, हासिम, शौकीन अहमद आदि रहे।