फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   People getting hot in summer, suffering from heat

खंभे में ट्रक की टक्कर से शहर की आपूर्ति हुई ठप, लोग परेशान

Sun, 12 Jun 2022 10:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
People getting hot in summer, suffering from heat
बागपत कोर्ट रोड पर लाइट जाने के बाद दुकान के बाहर बैठकर हाथ के पंखे से हवा करते हुए - फोटो : BAGHPAT
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। शहर के कोर्ट रोड स्थित पक्का घाट मंदिर के समीप एक खंभे को शनिवार देर रात्रि करीब दो बजे ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे शहर की आपूर्ति ठप हो गई और रातभर लोग परेशान रहे। सुबह आपूर्ति सुचारू होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
पक्का घाट मंदिर के समीप खंभे को ट्रक की टक्कर लगते ही बड़ौत रोड फीडर की आपूर्ति ठप हो गई। जिससे कोर्ट रोड, सिसाना रोड, बड़ौत रोड व नौरोजपुर रोड स्थित बस्ती के लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। वहीं, भीषण गर्मी में जागकर रात गुजारनी पड़ी। इसके बाद सुबह होने पर पेयजल आपूर्ति बाधित होने से परेशानी और बढ़ गई। इसमें हैंडपंपों पर पेयजल के लिए लंबी कतार लगी रही। उधर, आपूर्ति ठप होने से ऊर्जा निगम की टीम हरकत में आई और फाल्ट दुरुस्त करने में जुटी रही। सुबह करीब छह बजे के बाद आपूर्ति सुचारू हो पाई। इसके बाद ही लोगों ने राहत की सांस महसूस की।
विज्ञापन

बार-बार कट से परेशान रहे
शहर के अतिरिक्त ग्रामीण इलाकों में भी बार-बार कट लगने से लोग परेशान हैं। जिसके चलते कई बार आपूर्ति ठप हो रही है। जिससे ग्रामीण इलाकों में पेयजल, पशुओं के लिए चारे आदि की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
खंभे में ट्रक की टक्कर लगने से शहर में कुछ हिस्सों की आपूर्ति ठप हो गई थी। उसे सुबह होने पर सुचारू कर दिया गया।-गणेश प्रसाद जेई, ऊर्जा निगम बागपत

बागपत में लाइट जाने के बाद हैडपंप से पानी भरते लोग

बागपत में लाइट जाने के बाद हैडपंप से पानी भरते लोग- फोटो : BAGHPAT

बागपत के कोर्ट रोड पर ट्रांस्फार्मर को ठीक करवाते जेई गणेश प्रसाद

बागपत के कोर्ट रोड पर ट्रांस्फार्मर को ठीक करवाते जेई गणेश प्रसाद- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed