फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   People from six districts will reach Mahapanchayat on pollution of rivers

छह जिलो में दूषित पेयजल को लेकर होगी महापंचायत

Mon, 07 Oct 2019 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
People from six districts will reach Mahapanchayat on pollution of rivers
नदियों के प्रदूषण पर महापंचायत में छह जिलों के लोग पहुंचेंगे
विज्ञापन

दोघट/दाहा (बागपत)। हिंडन, कृष्णा और काली नदी के प्रदूषण एवं पीने के पानी की समस्या को लेकर यज्ञशाला दाहा में आठ अक्तूबर को महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। जिसमें छह जिलों के लोग पहुंचेंगे। पंचायत की तैयारियां शुरू कर दी गई है।
दोआब पर्यावरण समिति दाहा के चेयरमैन डॉ. चंद्रवीर राणा ने पत्रकारों को बताया कि महापंचायत में सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद के लोगों को आमंत्रित किया गया है। जहां-जहां पर पीने का पानी खराब हो गया है और अभी तक पेयजल की कोई वैकल्पिक व्यवस्था शासन-प्रशासन ने नहीं की। उनकी समस्या को लेकर यह पंचायत की जा रही है। एनजीटी ने अपने पिछले आदेश में राज्य सरकार को आदेश दिया था कि जो लोग इस समस्या से पीड़ित हैं, उन्हे तुरंत शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाए तथा इस कार्य को खुद मुख्य सचिव देखें। यह भी कहा गया था कि मरीजों का मुफ्त इलाज कराए। जल जनित बीमारी से मरने वाले के आश्रित को सरकारी नौकरी का प्रावधान कराए। धरातल पर ऐसा कुछ नजर नहीं आ रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि महापंचायत में हर गांव के व्यक्ति अपनी समस्या रखने का अवसर दिया जाएगा। उनकी समस्या को एनजीटी के सामने रखा जाएगा। दूषित पानी की जांच के लिए साइंटिस्ट की टीम को भी पंचायत में बुलाया है। टीम दूषित जल के सैंपलों की निशुल्क जांच करेगी। जहां पर पानी खराब होने की आशंका है, ग्रामीण पानी का सेंपल लेकर पंचायत में आ सकते है। पानी के सैंपल की जांच तुरंत कराई जाएगी। उन्होने क्षेत्रवासियों से भी पंचायत में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed