फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   People entangled with the revenue team that went to remove illegal possession

अवैध कब्जा हटवाने गई राजस्व टीम से उलझे लोग

Sat, 02 Oct 2021 11:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
People entangled with the revenue team that went to remove illegal possession
बड़ौत। चौबली गांव में शुक्रवार की देर शाम सरकारी भूमि पर बने मकान और अवैध कब्जे को हटवाने गई राजस्व विभाग की टीम के साथ लोग उलझ गए। जमकर नोकझोंक हुई। विरोध कर टीम को लौटा दिया। इसके बाद टीम ने तहसील पहुंचकर एसडीएम को रिपोर्ट सौंपी। एसडीएम के निर्देशों पर लेखपाल ने एक व्यक्ति के खिलाफ छपरौली थाने पर सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

एसडीएम दुर्गेश मिश्र के निर्देशों पर शुक्रवार की देर शाम लेखपाल मोहित तोमर के नेतृत्व में राजस्व टीम चौबली गांव पहुंची और सरकारी भूमि पर बने मकान व अवैध कब्जे को हटवाने लगी। कुछ लोग मौके पर पहुंचे और टीम का घेराव कर उनके साथ नोकझोंक शुरू कर दी। विरोध के चलते टीम को लौटना पड़ा। लेखपाल मोहित तोमर ने तहसील पहुंचकर इसकी रिपोर्ट एसडीएम दुर्गेश मिश्र को सौंपी। एसडीएम ने उक्त व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए। इसके बाद लेखपाल मोहित तोमर ने चौबली गांव निवासी अमरीश के खिलाफ छपरौली थाने पर तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन

छपरौली इंस्पेक्टर ने बताया कि लेखपाल मोहित तोमर की तहरीर पर चौबली गांव निवासी अमरीश के खिलाफ सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed