{"_id":"620bd88aa3417f626c61c679","slug":"people-crave-for-drinking-water-due-to-pipeline-break-baghpat-news-mrt5770116171","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाइपलाइन टूटने से पेयजल को तरसे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाइपलाइन टूटने से पेयजल को तरसे लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार दिन पूर्व मेरठ-बागपत मार्ग पर पुलिया के पास निर्माण के वक्त टूट गई थी पेयजल पाइपलाइन
संवाद न्यूज एजेंसी
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे में मेरठ-बागपत मार्ग पर पुलिया के पास चार दिन से पेयजल की पाइप लाइन टूटी पड़ी है। इससे लोगों को पेयजल के लिए तरसना पड़ रहा है। साथ ही सड़क पर जलभराव होने से राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
चार दिन पूर्व सड़क निर्माण के दौरान पुलिया के पास नगर पंचायत की पेयजल पाइप लाइन टूट गई थी। पाइप लाइन टूटने से पानी कस्बे की कालोनी तक नहीं पहुंच रहा है। नगर पंचायत की ओर से छोड़ा जाने वाली पानी सड़क पर बह रहा है, जिससे मार्ग से निकलने वाले लोगों को कीचड़ से होकर गुजरना पड़ रहा है। पवन तिवारी आदि क्षेत्रवासियों ने बर्बाद हो रहे पानी को रोकने की मांग की है। नगर पंचायत के वरिष्ठ लिपिक अंकित शर्मा का कहना है कि टूटे पाइप को सड़क निर्माण कंपनी ठीक कराएगी। नगर पंचायत की ओर से पीछे टूटी पाइप लाइन को बदलवाया जा रहा है। समस्या का जल्द समाधान कराया जाएगा।