फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   PAT's preparation completed, 1520 room inspector appointed

पैट की तैयारी पूरी, 1520 कक्ष निरीक्षक नियुक्त

Sat, 15 Oct 2022 12:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2022 12:19 AM IST
विज्ञापन
PAT's preparation completed, 1520 room inspector appointed
बागपत/बड़ौत। प्रशासन ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पैट) की तैयारी पूरी कर ली है। जिले में 30 केंद्रों पर होने वाली परीक्षा के लिए 1530 कक्ष निरीक्षक नियुक्त किए हैं। 30 शिक्षकों को रिजर्व में रखा है। प्रत्येक केंद्र पर दस कक्ष निरीक्षक बेसिक के नियुक्त किए हैं। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से सभी कक्ष निरीक्षकों के आई कार्ड जारी किए हैं।
विज्ञापन

जिले में 15 और 16 अक्तूबर को 30 केंद्रों पर 55 हजार 292 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा शांतिपूर्ण कराने के लिए जिले में चार जोनल, दस सेक्टर और 37 स्टेटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। परीक्षा में निगरानी रखने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया है। सभी परीक्षा केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापक के अलावा एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट और पुलिसबल तैनात रहेगा। परीक्षा के लिए 1520 कक्ष निरीक्षक नियुक्त किए हैं।
विज्ञापन

प्रत्येक केंद्र पर दस-दस कक्ष निरीक्षक बेसिक शिक्षा विभाग के नियुक्त किए हैं। इनके अलावा तीन कक्ष निरीक्षकों को रिजर्व में रखा गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह ने बताया कि एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान ने परीक्षा में अनुपस्थित रहने वाले कक्ष निरीक्षकों का वेतन काटने और उनके खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, बड़ौत में शुक्रवार को सभी परीक्षा केंद्रों पर अधिकारियों ने व्यवस्था का जायजा लिया। एसडीएम सुभाष सिंह ने निरीक्षण करते हुए सभी केंद्र व्यवस्थापकों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। वहीं दूसरी ओर परीक्षा केंद्रों पर भी केंद्र व्यवस्थापकों द्वारा सभी कक्ष निरीक्षकों की बैठक लेकर दिशा निर्देश दिए।

डीएम ने किया परीक्षा केंद्र और नगर पालिका का निरीक्षण
बागपत। डीएम राजकमल यादव ने शुक्रवार को शनिवार को होने वाली पीईटी के लिए परीक्षा केंद्र श्री यमुना इंटर कालेज का निरीक्षण किया। उन्होंने परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी व्यवस्था, पेयजल की व्यवस्था देखी। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापक मुकेश राज को परीक्षा शांतिपूर्ण कराने के निर्देश दिए। डीएम ने नगर पालिका बागपत का निरीक्षण किया। उन्होंने नगर पालिका के कर्मचारियों को फाइलों का रख-रखाव सही तरीके से करने और साफ-सफाई के निर्देश दिए। उन्होंने नगर पालिका के कर्मचारियों को त्योहार पर नगर में सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed