{"_id":"68cdaedc4bb5b03aeb0d649e","slug":"passengers-faced-problems-due-to-late-arrival-of-trains-baghpat-news-c-28-1-smrt1003-138684-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: ट्रेनों के देरी से पहुंचने पर यात्रियों को उठानी पड़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: ट्रेनों के देरी से पहुंचने पर यात्रियों को उठानी पड़ी परेशानी
विज्ञापन
बड़ौत। दिल्ली-सहारनपुर रेल मार्ग पर शुक्रवार को पांच ट्रेन निर्धारित समय से करीब एक घंटा देरी से पहुंची। इससे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
सहारनपुर से चलकर दिल्ली जाने वाली ट्रेन का बड़ौत रेलवे स्टेशन पर समय सुबह सात बजे का है, जबकि यह ट्रेन 7:50 बजे बड़ौत रेलवे स्टेशन पहुंची। दिल्ली से शामली जाने वाली ट्रेन का स्टेशन पहुंचने का समय सुबह नौ बजे है, जो करीब दस बजे पहुंची। इनके अलावा तीन अन्य ट्रेनें भी निर्धारित समय से 30 से 40 मिनट देरी से पहुंचीं। इससे स्टेशन पर ट्रेन के इंतजार में बैठे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। समय से ट्रेनों का संचालन नहीं होने से यात्रियों ने नाराजगी जताई। वहीं अक्षय, रवि, साहिल, रिजवान समेत अन्य यात्रियों ने ट्रेनों को समय से संचालित करने की मांग की।
स्टेशन अधीक्षक सुरेश कुमार का कहना है कि यात्रियों की सुविधा के लिए रोजाना ट्रेनों का संचालन समय पर करने का प्रयास रहता है। किसी कारण से कुछ ट्रेनों के संचालन में थोड़ा विलंब हो जाता है।