फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Panipat team beat Meerut 63-53

पानीपत की टीम ने मेरठ की टीम को 63-53 से हराया

Thu, 20 Oct 2022 01:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Panipat team beat Meerut 63-53
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बड़ौत। चौधरी केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल में बुधवार को तीन दिवसीय तृतीय प्रमेंद्र मेमोरियल ऑल इंडिया बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आगाज हुआ। इसमें 15 टीमों ने प्रतिभाग किया। जिसमें पानीपत टीम ने मेरठ को 63-53 से हराया। यहां राष्ट्रीय स्तर के बास्केटबॉल खिलाड़ी भी शानदार खेल का प्रदर्शन करते नजर आएंगे।
अंडर-19 बास्केटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि डीएम राजकमल यादव, संस्था अध्यक्ष प्रोफेसर आरपीएस तोमर, सचिव डॉ. मनीष तोमर व प्रधानाचार्य जेपी सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इसमें हरियाणा, पंजाब, रेलवे, नेवी सहित 15 टीमों ने प्रतिभाग किया। यहां डीएम राजकमल यादव ने कहा कि बास्केटबॉल का खेल फुर्ती और कड़ी मेहनत का है। इस खेल में जोश के साथ विवेक की भी परीक्षा होती है। जिस तरह खेल भावना खिलाड़ी मैच में दिखाते हैं। वह वास्तव में शानदार होती है।
विज्ञापन

इस अवसर पर ट्रस्ट के सचिव डॉ. मनीष तोमर ने कहा कि प्रथम आने वाली टीम को 21 हजार रुपये, द्वितीय आने वाली टीम को 15 हजार रुपये, तृतीय स्थान पाने वाली टीम को 5100 रुपये तथा चतुर्थ स्थान पर आने वाली टीम को 3100 रुपये तथा ट्रॉफी प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उद्घाटन मैच ऋषिकुल पानीपत व स्ट्रीट बॉलर्स मेरठ के बीच हुआ। जिसमें पानीपत टीम टीम ने मेरठ की टीम को 63-53 के अंतर से हराया। दूसरे मैच में चौधरी केहर सिंह बास्केटबॉल क्लब की टीम ने यमुनानगर की टीम को 73-29 के बड़े अंतर पराजित किया। इस अवसर पर एसडीएम सुभाष सिंह, डॉ. गीतांजलि तोमर, प्रधानाचार्य जेपी सिंह, रामपाल सिंह, बलवान सिंह, अशोक कुमार, प्रवीण कुमार एवं प्रदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed