{"_id":"023b5a8ca4ce1a4ce27677790ddf3180","slug":"panchyat-chunav-in-baghpat-hindi-news-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदानकर्मियों को नसीहत दी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदानकर्मियों को नसीहत दी
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Sun, 11 Oct 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत में
विज्ञापन
डीएम नरेंद्र सिंह पांडेय ने कहा कि यदि कोई मतदान कर्मी ड्यूटी केे दौरान
लापरवाही करते हुए पाया गया, तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
शनिवार को जनता वैदिक डिग्री कॉलेज के मैदान में दूसरे चरण के मतदान के लिए आयोजित प्रशिक्षण शिविर में जिलाधिकारी ने मतदान कर्मचारियों को नसीहत दी। दूसरे चरण के 13 अक्तूबर को होने वाले चुनाव को भी हर हाल में शांतिपूवर्क ढंग से कराया जाएगा। अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर कैमरे की नजर रहेगी।
साथ ही जोनल, सुपर जोनल मजिस्ट्रेट, अपर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी के साथ वीडियो कैमरा रहेगा। इस दौरान यदि कोई मतदान कर्मी ड्यूटी में लापरवाही करते हुए पाया गया, तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। एसपी रवि शंकर छवि ने कहा कि मतदान कर्मी प्रत्याशियों के प्रलोभन में नहीं फंसे।
शिकायत मिलने पर मतदान कर्मी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। जिला विकास अधिकारी हाकिम सिंह और बीडीओ वेदप्रकाश द्विवेदी ने 1260 मतदानकर्मियों और 95 रिजर्व के लिए रखे गए कर्मियों को वोट डलवाने संबंधित जानकारियां दी।
इस दौरान एडीओ पंचायत योगेंद्र शर्मा, ग्राम सचिव सुधीर तोमर, ग्राम पंचायत अधिकारी सुधीर चौहान, वरिष्ठ सहायक विनीत मलिक, ग्राम सचिव भूपेंद्र, प्रवेंद्र और ब्लाक कर्मी नीरज ने प्रशिक्षण को सफल बनाने मेें योगदान दिया। इस अवसर पर ग्राम सचिव सुधीर तोमर ने बताया कि 12 अक्तूबर को छपरौली रोड स्थित कालंदी देवी कॉलेज से पार्टियां रवाना होगी।
गुफ्तगू करती रही महिला मतदान कर्मी
बड़ौत। कई महिला मतदान कर्मी प्रशिक्षण में ध्यान देने के बजाय या तो अपनी गुफ्तगू में व्यस्त रही या फिर इंटरनेट और व्हाटसएप में लगी रही। उन्हें न तो डीएम का डर था और न ही अन्य किसी प्रशासनिक अधिकारी का।