फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   panchyat chunav in baghpat

गौना में 13 अक्तूबर को होगा पुनर्मतदान

Sun, 11 Oct 2015 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sun, 11 Oct 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
बागपत में खेकड़ा विकास खंड के ग्राम गौना में दो वार्डों के बैलेट पेपर देने की बजाय एक ही बैलेट पेपर दे दिया गया। उसमें भी पूरे चुनाव चिह्न नहीं मिले। राज्य निर्वाचन आयोग ने ग्राम गौना में 13 अक्तूबर को फिर से मतदान कराए जाने के आदेश दिए हैं। इस लापरवाही पर सेक्टर मजिस्ट्रेट और पीठासीन अधिकारी समेत पूरी टीम पर निर्वाचन आयोग की गाज गिर सकती है।
विज्ञापन


शुक्रवार को पहले चरण में खेकड़ा और पिलाना विकास खंड में चुनाव कराया गया। खेकड़ा के ग्राम गौना स्थित प्राथमिक विद्यालय के मतदान केंद्र 55 के कमरा नंबर 2 में क्षेत्र पंचायत के वार्ड संख्या 2 और 3 का मतदान कराया जाना था। हालांकि पीठासीन एवं मतदानकर्मियों की लापरवाही के चलते मतदाताओं को सिर्फ 3 नंबर वार्ड का ही मतपत्र दिया गया, जबकि चार नंबर वार्ड का मतपत्र ही नहीं दिया गया।
विज्ञापन


सभी ने एक ही मतपत्र पर मुहर लगाई। आपत्ति उस समय आई, जब उस बैलेट पेपर में कुछ चुनाव चिह्न ही नहीं मिले। जब इसकी पड़ताल की गई, तो पता चला कि सिर्फ 3 नंबर वार्ड के ही मतपत्र दिए गए, 4 नंबर वार्ड के मतपत्र ही नहीं दिए गए। जिससे 4 नंबर वार्ड के मतदाताओं ने भी तीन नंबर के ही मतपत्रों पर मुहर लगाकर मतपत्र डाल दिए। इससे अधिकारियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर रात तक तो इस मामले को सुलझाने का प्रयास किया गया। आखिरकार रात में ही पूरी रिपोर्ट बनाकर राज्य निर्वाचन आयोग को भेजी गई। शनिवार को राज्य निर्वाचन आयोग ने ग्राम गौना में क्षेत्र पंचायत सदस्य के दोनों वार्डों का दूसरे चरण के साथ 13 अक्तूबर को ही क्षेत्र पंचायत सदस्य के दोनों वार्डों के लिए पुनर्मतदान कराए जाने के आदेश दे दिए।


अधिकारियों की लापरवाही पर सेक्टर मजिस्ट्रेट, पीठासीन अधिकारी एवं केंद्र की पूरी टीम पर निर्वाचन आयोग की गाज गिर सकती है। इस संबंध में जिलाधिकारी नरेंद्र शंकर पांडेय ने बताया कि निर्वाचन आयोग से 13 को पुनर्मतदान के आदेश दिए गए हैं। पीठासीन एवं अन्य अधिकारियों पर राज्य निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार कार्रवाई की जाएगी। अभी कार्रवाई के संबंध में आदेश प्राप्त नहीं हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed