{"_id":"6367f3c730043f73737d5b03","slug":"panchayat-will-be-held-at-the-gate-of-sugar-mill-today-baraut-news-mrt612506811","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज होगी चीनी मिल के गेट पर पंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज होगी चीनी मिल के गेट पर पंचायत
विज्ञापन
मलकपुर चीनी मिल के बाहर धरना प्रदर्शन करते कर्मचारी
- फोटो : BARAUT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत। मलकपुर चीनी मिल में कर्मचारियों के एक गुट की हड़ताल रविवार को 25वें दिन भी जारी रही। कोई समाधान नहीं होने के कारण सोमवार को कर्मचारियों ने पंचायत बुलाने का निर्णय लिया है।
चीनी मिल कर्मचारी यूनियन के बैनर तले कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर 13 अक्तूबर को हड़ताल शुरू कर दी थी। पहले यह धरना मिल के अंदर चल रहा था, लेकिन चार दिन पूर्व मिल ने धरना देने वाले कर्मचारियों के लिए अंदर प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया था। इस वजह से कर्मचारियों ने मिल गेट पर ही धरना शुरू कर दिया था।
दो दिन पहले 80 कर्मचारियों ने धरना समाप्त कर चीनी मिल में कार्य शुरू कर दिया। चौधरी जयंत सिंह से मुलाकात और मिल प्रबंधन से हुई उनकी फोन पर वार्ता भी मिल अधिकारियों पर कोई असर नहीं डाल सकी है। इसी बात को लेकर कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष नटवर सिंह का कहना है कि सोमवार को मिल कर्मचारियों की एक पंचायत गेट पर ही आयोजित होगी जिसमें आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। धरना देने वालों में नटवर सिंह, देवेंद्र तोमर, बलराम तोमर, हरिमोहन मलिक, युद्धवीर, रविंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।