फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Panchayat in protest in Delhi Police notice

दिल्ली पुलिस ने पूर्व विधायक समेत नौ रालोद नेताओं को भेजे नोटिस, विरोध में पंचायत

Mon, 08 Feb 2021 10:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
Panchayat in protest in Delhi Police notice
बड़ौत (बागपत)। गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में हुई हिंसा के बाद रालोद के पूर्व विधायक वीरपाल राठी सहित नौ लोगों को नोटिस भेजे गए है। इसके विरोध में सोमवार को रालोद कार्यालय पर कार्यकर्ताओं और किसानों की पंचायत हुई। दिल्ली पुलिस के खिलाफ आक्रोश जताया गया। चेतावनी दी गई कि यदि पुलिस ने जल्द नोटिस वापस नहीं लिए तो फिर से महापंचायत करेंगे। साथ ही मनमाने ढंग से भेजे गए नोटिस को लेकर न्यायालय का दरवाजा खटखटाया जाएगा। मंगलवार को एसपी अभिषेक सिंह से मिलने का फैसला हुआ।
विज्ञापन

पंचायत में रालोद के जिलाध्यक्ष सुखवीर सिंह गठीना ने कहा कि दिल्ली पुलिस की ओर से बागपत के किसानों को जो नोटिस भेजे जा रहे है, वह गलत है। कोई भी किसान दिल्ली क्षेत्र की सीमा में नहीं था, लेकिन इसके बावजूद मनमाने ढंग से पार्टी कार्यकर्ताओं सहित किसानों को नोटिस भेज दिए गए। थांबेदार ब्रजपाल चौधरी ने कहा कि यदि नोटिस जल्द वापस नहीं लिए तो पुलिस व प्रशासनिक अफसरों के खिलाफ जल्द ही दोबारा से महापंचायत आयोजित कर आंदोलन का बिगुल फूंका जाएगा। जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट जयवीर सिंह एडवोकेट ने कहा कि भोले-भाले किसानों पर झूठे मुकदमे दर्ज कर प्रशासन उन्हें डराने का प्रयास कर रहा है। किसान अब डरने वाला नहीं है। यदि पुलिस प्रशासन ने जल्द नोटिस वापस नहीं लिए तो पार्टी कार्यकर्ता व क्षेत्र के किसान न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे।
विज्ञापन

पंचायत की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुखवीर सिंह गठीना और संचालन मास्टर सुरेश राणा एवं विकास मलिक एडवोकेट ने किया। इस दौरान युवा रालोद जिलाध्यक्ष प्रमेंद्र तोमर, पूर्व प्रमुख सतेंद्र मलिक, वीरेंद्र गुराना, जयप्रकाश, राममेहर सिंह, पूर्व विधायक डॉ. अजय तोमर, विकास प्रधान, रामकुमार चेयरमैन, अशोक चौधरी, कुलदीप तोमर, विनोद कुमार, रणधीर सिंह तोमर, कुलदीप मलिक, पप्पू, राहुल मान, इमरान, मनोज तोमर, सत्यब्रह्म तोमर, डॉ. गुलाब चौधरी, यशवीर सिंह, अर्जुन तोमर, बबली तोमर, आदित्य तोमर, विनोद खेड़ा, मास्टर सुरेश राणा, मिंटू खोखर, सोनू सिनौली, सागर तोमर, अमरदीप, चिराग चौधरी, विक्रांत, सतेंद्र, सतीश चौधरी, वरुण तोमर, बोबी बावली, रमेश चंद, सतेन्द्र खोखर, विपिन ढिकाना, राजू तोमर सिरसली, सागर तोमर एडवोकेट मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed