फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Panchayat assistants got the responsibility of making Ayushman card

पंचायत सहायकों को आयुष्मान कार्ड बनाने की जिम्मेदारी

Wed, 26 Oct 2022 10:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Oct 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Panchayat assistants got the responsibility of making Ayushman card
बड़ौत। जनपद में लक्ष्य के सापेक्ष आयुष्मान कार्ड बनाए जाने के लिए शासन की ओर से हर संभव प्रयास किया जा रहा है। अब शासन ने पंचायत सहायकों को आयुष्मान कार्ड बनाने की जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ डॉ. विजय कुमार के अनुसार सामाजिक आर्थिक जनगणना 2011 की सूची में जिन व्यक्तियों का नाम शामिल हैं, उन सभी के आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश जारी किए हैं। इन निर्देशों के क्रम में प्रशासन की ओर से आयुष्मान कार्ड का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए जन सेवा केंद्रों, आयुष्मान मित्रों के माध्यम आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं, लेकिन लक्ष्य की पूर्ति नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

अब शासन ने ग्राम पंचायतों में तैनात पंचायत सहायकों के माध्यम से ग्राम पंचायत बार आयुष्मान कार्ड बनाए जाने के लिए खाका खींचा गया है। जनपद में 244 ग्राम पंचायतें हैं। इनमें तैनात पंचायत सहायकों की पीएमजेएवाई (प्रधानमंत्री जन आरोग्य एप) पर आईडी तैयार की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन आईडी के जरिए पंचायत सहायक अपनी अपनी ग्राम पंचायतों में आशा, संगिनी, राशन डीलर, सीएचओ से समन्वय स्थापित कर आयुष्मान कार्ड आसानी से बना सकेंगे। इसे लेकर बीडीओ को निर्देश जारी किए हैं कि इस कार्य में किसी भी लापरवाही न बरती जाए। लापरवाही बरतने वाले पंचायत सहायकों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed