फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Panch Kalyanak Pratishtha Silver Year Celebration from 18th

Baghpat News: पंच कल्याणक प्रतिष्ठा रजत वर्ष समारोह 18 से

Thu, 15 Feb 2024 04:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Feb 2024 04:07 AM IST
विज्ञापन
Panch Kalyanak Pratishtha Silver Year Celebration from 18th
बड़ौत। श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर कैनाल रोड का पांच दिवसीय पंचकल्याणक प्रतिष्ठा रजत वर्ष समारोह 18 से 22 फरवरी तक आचार्य अनुपम सागर महाराज और मुनि समत्व सागर महाराज के सानिध्य में शांतिनाथ वाटिका, कैनाल रोड पर संपन्न होगा। इसकी सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।
विज्ञापन

समस्त कार्यक्रम विधि विधान से भारत के प्रसिद्ध विद्वान डॉ. श्रेयांस जैन के निर्देशन मे संपन्न होगा। पंच दिवसीय कार्यक्रमों में 20 और 21 फरवरी को पंच कल्याणक विधान होगा और 22 फरवरी को सुबह 11 बजे शांतिनाथ भगवान की रथयात्रा निकाली जाएगी। जो शांतिनाथ मंदिर से प्रारंभ होकर गाँधी रोड, नेहरू मूर्ति, महावीर मार्ग होते हुए वापस शांतिनाथ मंदिर पहुुंचेगी, जहाँ पर भगवान का अभिषेक किया जायेगा।
विज्ञापन

मीडिया प्रभारी वरदान जैन ने बताया कि कार्यक्रम मे सौधर्म इंद्र सचिन जैन, कुबेर इंद्र नवीन जैन, यज्ञनायक राजेंद्र प्रसाद आशीष जैन, ईशान इंद्र राहुल जैन,सानत इंद्र अंकित जैन, महेंद्र इंद्र जितेंद्र कुमार संदीप जैन होंगे। ध्वाजारोहण सुनील जैन द्वारा, प्रथम शांतिधारा भूषण जैन द्वारा, चित्र अनावरण अमित जैन द्वारा, दीप प्रज्वलन शरद जैन द्वारा, शास्त्र भेंट जितेंद्र जैन एडवोकेट द्वारा किया जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि संजय जैन, स्वागत अध्यक्ष नवीन जैन बब्बल,विधान सामग्री प्रदाता सुदेश जैन, समारोह गौरव धनेंद्र जैन और धन कुमार जैन सराफ होंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष सुरेंद्र जैन, मंत्री अनिल जैन, कोषाध्यक्ष अनिल राजदूत, उपाध्यक्ष नवीन बब्बल, राजकुमार जैन और संयोजक दीपक जैन,सचिन जुटे हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed