फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   padak vijeta dhawkon ko sammanit kiya

पदक विजेता धावकों को सम्मानित किया

Wed, 23 Oct 2019 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
padak vijeta dhawkon ko sammanit kiya
पदक विजेता धावकों को सम्मानित किया
विज्ञापन

बड़ौत। मदर टेरेसा एकेडमी में मंगलवार को स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इसमें अमरोहा मेें संपन्न हुई सीबीएसई कलस्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पदक पाने वाले धावकों को सम्मानित किया गया।

समारोह का शुभारंभ एकेडमी की निर्देशिका सविता राणा, डायरेक्टर रूपेश राणा और कोच मोहम्मद फईम ने संयुक्त रूप से किया। कोच फईम ने बताया कि अमरोहा में 19 से 21 अक्टूबर तक सीबीएसई कलस्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था। इसमें एकेडमी के धावकों ने चार स्वर्ण पदक जीतकर जनपद में एकेडमी का नाम रोशन किया। धावक पीयूष अहलावत ने अंडर 17 में 800 मीटर दौड में स्वर्ण पदक, 1500 मीटर मेें रजत पदक हासिल किया। मोनू ने अंडर-19 में पांच किलोमीटर दौड में स्वर्ण पदक और 1500 मीटर में स्वर्ण पदक हासिल किया। दोनों छात्र जय पार्वती ग्लोबल स्कूल के छात्र हैं। इसके अलावा धावक शुभम ने अंडर-19 मेें 800 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक हासिल किया। सभी धावकों का चयन आगामी 26 नंवबर को छत्तीसगढ़ में होने वाले नेशनल गेम्स के लिए हुआ है। विजेता धावकों को सम्मानित किया गया। वहीं जय पार्वती ग्लोबल स्कूल की संचालिका दीपा चौधरी ने शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed