फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   padak jeetne wale sammanit kiye

पदक जीतकर लौटे शूटरों को सम्मानित किया

Thu, 10 Oct 2019 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
padak jeetne wale sammanit kiye
बड़ौत के चौधरी केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल में स्वर्ण पदक विजेता शूटरों को सम्मानित करते प्रधा? - फोटो : BARAUT
पदक जीतकर लौटे शूटरों को सम्मानित किया
विज्ञापन

बड़ौत। चौधरी केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल में बृहस्पतिवार को स्वागत समारोह आयोजित किया गया। जिसमें बिजनौर में संपन्न हुई सीबीएसई कलस्टर शूटिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक झटकने वाले खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया गया और उन्हें ट्राफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

समारोह का शुभारंभ संस्था के अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ आरपीएस तोमर, सचिव डॉ मनीष तोमर व प्रधानाचार्य जेपी सिंह ने किया। सचिव डॉ मनीष तोमर ने कहा कि स्कूल के छात्र-छात्राएं व खिलाड़ी पढ़ाई व खेलकूद में दमदार प्रदर्शन कर संस्था का नाम जनपद व अन्य जिलों मेें रोशन कर रहे हैं। प्रधानाचार्य जेपी सिंह ने बताया कि 2 से 6 अक्तूबर तक आरआर पब्लिक स्कूल नूरपुर बिजनौर में सीबीएसई कलस्टर शूटिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था। जिसमें स्कूल के कक्षा आठ के छात्र वंश पंवार ने 10 मीटर एयर पिस्टल में 400 में से 378 अंक प्राप्त कर स्वर्ण, कक्षा सात के छात्र दुष्यंत तोमर ने 10 मीटर एयर पिस्टल में 400 मेें से 344 अंक प्राप्त कर स्वर्ण पदक, कक्षा 9 के छात्र विजय कुमार तोमर ने 10 मीटर एयर पिस्टल में 400 में से 365 अंक प्राप्त कर स्वर्ण पदक व कक्षा आठ के छात्र अर्पित ने भी 10 मीटर एयर राइफल में 400 में से 372 अंक हासिल कर स्वर्ण पदक जीता। विजेता खिलाड़ियों को सचिव व प्रधानाचार्य ने ट्राफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed