{"_id":"5d9f2d6c8ebc3e01431c1744","slug":"paanch-logon-par-jataya-hatya-ka-shak-baghpat-news-mrt4476855176","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला समेत पांच लोगों पर जताया हत्या का शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला समेत पांच लोगों पर जताया हत्या का शक
विज्ञापन

चांदीनगर। खट्टा प्रह्लादपुर गांव में रविवार को आम के बाग में पेड़ पर लटके मिले दीपक के शव के मामले में परिजनों ने महिला समेत पांच लोगों पर हत्या करने का शक जताया है। पांचों के खिलाफ तहरीर देकर जांच की मांग की। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी।
खट्टा प्रह्लादपुर गांव में रविवार को आम के बाग में 21 वर्षीय दीपक का शव पेड़ पर लटका मिला था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी। बृहस्पतिवार को मृतक के चाचा सुरेंद्र ने तहरीर देकर बताया कि दीपक की साजिश के तहत हत्या की गई है। एक महिला समेत पांच लोगों पर हत्या करने का शक है। हत्या कर शव को आम के बाग में पेड़ पर लटका दिया। ताकि आत्महत्या लग सके। उसने निष्पक्ष जांच कराकर सही खुलासे की मांग की। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह संधू ने बताया कि तहरीर मिल गई है। जिन लोगों पर शक जाहिर किया है, उनसे पूछताछ की जाएगी।