{"_id":"6345b95727190051ad5648f2","slug":"oyo-hotel-board-removed-baraut-news-mrt6091635180","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओयो होटल संचालक की दबंगई, विकास प्राधिकरण का नोटिस फाड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओयो होटल संचालक की दबंगई, विकास प्राधिकरण का नोटिस फाड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। डीएम के आदेश पर गत दिनों विकास प्राधिकरण ने मानक के अनुरूप होटल संचालित न मिलने पर सराय रोड स्थित ओयो होटल पर नोटिस चस्पा किया था। इस पर होटल संचालक ने नोटिस फाड़ दिया तथा ओयो लिखा बोर्ड हटा दिया है। अधिकारियों से बेखौफ होकर गलत काम किए जा रहे हैं। इसके बावजूद प्राधिकरण व प्रशासन कार्रवाई नहीं कर रहा है। इससे लोगों में आक्रोश है।
बीते माह हिंदू संगठन से जुडे़ लोगों ने बड़ौत-अमीनगर सराय मार्ग स्थित मीरापुर रजबहे के सामने स्थित ओयो होटल में गलत काम किए जाने का आरोप लगाकर हंगामा किया था। मामला डीएम के संज्ञान में पहुंचा तो विकास प्राधिकरण के अफसरों को जांचकर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इस पर जेई निखिल टीम के साथ होटल पहुंचे। वहां मानक अनुरूप संचालन नहीं मिला। इसके बाद प्राधिकरण ने नोटिस चस्पा कर दिया था। इसमें तीन दिन में जवाब न देने पर कार्रवाई की हिदायत दी थी।
इसके बावजूद ओयो होटल संचालक ने नोटिस फाड़ दिया। वहीं, ओयो होटल का बोर्ड भी हटा दिया। लोगों का आरोप है कि होटल में गलत काम किए जा रहे हैं, लेकिन शिकायत के बावजूद सुनवाई नहीं हो रही है। उधर, प्राधिकरण के अवर अभियंता निखिल ने बताया कि डीएम के आदेश पर सराय रोड स्थित ओयो होटल पर गत 29 सितंबर को नोटिस चस्पा किया था। इस बाबत आज तक जवाब नहीं दिया गया। यदि नोटिस फाड़ा गया तो मामला ओर भी गंभीर है। उधर, होटल संचालक ने आरोप निराधार बताए। वहीं, इंस्पेक्टर एनएस सिरोही का कहना है कि होटल पर आकस्मिक छापा मारकर संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।