{"_id":"609979dd8ebc3eb1f46a6a9c","slug":"oxygen-plant-construction-started-in-district-hospital-baghpat-news-mrt537763947","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट निर्माण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट निर्माण शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। कोरोना संक्रमण के मरीजों को अब ऑक्सीजन की कमी नहीं होगी। जिला अस्पताल में ऑक्सीजन के प्लांट का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। प्लांट के निर्माण के लिए डीआरडीए की ओर से 25 लाख रुपये की राशि जारी की जा चुकी है। इसके अलावा कोरोना संक्रमण से बचाव के उपकरण की खरीद व अन्य व्यवस्थाओं के लिए 35 लाख रुपये की राशि अलग से जारी की गई है। प्लांट का निर्माण पूर्ण होने के बाद जिला अस्पताल में ऑक्सीजन की अभाव नहीं होगा।
जिले के तीनों विधायकों ने विधायक निधि से 25-25 लाख रुपये की राशि दी है। इस राशि से जिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट का निर्माण कार्य शुरू हुआ है। जिला अस्पताल के अलावा मरीजों के उपचार के लिए प्रयुक्त होने वाले उपकरण व अन्य सुविधाओं के लिए डीआरडीए की ओर से तीनों विधायकों की निधि से 60 लाख रुपये की धनराशि अवमुक्त की गई है। इस राशि से कंसेंट्रेटर, ऑक्सीजन सिलिंडर, आरटीपीसीआर जांच मशीन, वेंटीलेटर, ऑक्सीजन आपूर्ति के लिए पाइप लाइन की व्यवस्था कराई जाएगी। इसके अलावा एक ऑक्सीजन जनरेटर प्लांट का प्रस्ताव भी मांगा गया है। ऑक्सीजन जनरेटर प्लांट निर्माण के लिए एजेंसियों से कोटेशन मांगी गई है। सीडीओ ने तीनों विधायकों की निधि से 25-25 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रत्येक विधायक की निधि से 20-20 लाख रुपये निर्गत कर सभी उपकरणों व व्यवस्थाओं के लिए 60 लाख रुपये की राशि निर्गत की गई है।
ये होगी व्यवस्थाएं
विधायक निधि से निर्गत राशि से एक ऑक्सीजन जनरेटर प्लांट, 50 आयरन बेड, छह वेंटिलेटर मशीन, 200 पल्स ऑक्सीमीटर, 200 इंफ्रा रेड थर्मामीटर, 50 डी टाइप ऑक्सीजन सिलिंडर, 50 ऑक्सीजन दस लीटर की व्यवस्था कराई जाएगी।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट का निर्माण चल रहा है। प्लांट का निर्माण होने पर अस्पताल में मरीजों को ऑक्सीजन की किल्लत नहीं होगी। - सीएमएस डॉ. बीएल कुशवाह ।