{"_id":"60b3d9e78ebc3e2beb7fab2a","slug":"outcry-over-power-cuts-in-scorching-heat-baghpat-news-mrt5405695177","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीषण गर्मी में बिजली कटौती से हाहाकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीषण गर्मी में बिजली कटौती से हाहाकार
विज्ञापन
जिला मुख्यालय को 24 घंटे के आदेश, मिल रही केवल 18 घंटे
देहात में 18 घंटे की सप्लाई के निर्देश, 10 घंटे की ही हो रही आपूर्ति
ट्रिपिंग और लगातार कट भी कर रहे लोगों को परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। गर्मी के तेवर तीखे होते ही बिजली कटौती भी बढ़ गई है। ऐसे में लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। कई-कई घंटे बिजली गुल रहने से लोग गर्मी में बिलबिला उठते हैं। हालात ऐसे है कि जिला मुख्यालय और देहात में आपूर्ति के आदेशों की पूरी तरह धज्जियां उड़ाई जा रही है। जिला मुख्यालय को 24 घंटे के स्थान पर 18 घंटे और देहात में 18 घंटे के स्थान पर 10 घंटे की ही आपूर्ति हो रही है।
बागपत जिला मुख्यालय को 24 घंटे बिजली आपूर्ति के आदेश हैं। लेकिन दिन में कई बार बिजली कई घंटों के लिए गुल हो जाती है। अब मौसम भी काफी गर्म रहने लगा है। ऐसे में लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। रविवार को छुट्टी का दिन था। कोरोना कर्फ्यू की वजह से अधिकतर लोग अपनों घरों में ही थे। ऐसे में दोपहर के समय बिजली कई बार गुल हुई। जिसकी वजह से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस संबंध में एसडीओ रितेश्वर बंधु ने बताया कि कई बार तेज हवाओं के चलते पेड़ लाइनों से टकराते हैं। फाल्ट आने पर कई बार शटडाउन लेना पड़ता है। जिसकी वजह से समस्या सामने आ रही है।
शिकायतों के बावजूद नहीं होती सुनवाई
बडौत। कोरोना कर्फ्यू के दौरान घरों में समय बिता रहे लोगों पर बिजली कटौती की मार भारी पड़ रही है। रेखा ने कहा कि दोपहर की गर्मी परेशान करने लगी है। दोपहर में हो रही कटौती से निजात पाने के लिए पुरुष सदस्य बाग-बगीचे व गली मोहल्ले में चले जा रहे हैं। महिलाओं व बच्चों की परेशानी बढ़ गई। सामाजिक कार्यकर्ता विपिन पूनिया ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे बिजली आपूर्ति का आदेश है, लेकिन अघोषित कटौती के चलते सिर्फ 10 से 12 घंटे ही बिजली मिल रही है। गुराना रोड निवासी प्रमोद ने कहा कि हमारे यहां पिछले 10 घंटे से बिजली नहीं आई है। इसकी शिकायत भी की गई, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। हम सभी बढ़ी तपिश में परेशान हैं।
विज्ञापन
रामकुमार तोमर ने कहा कि लोग अपने घर में रहें इसे लेकर रामायण, महाभारत जैसे धारावाहिकों का पुन: प्रसारण तो किया जा रहा है, लेकिन जब बिजली ही नहीं रहेगी तो लोग इसे कैसे देख सकेंगे। गर्मी से घर में रहना मुश्किल हो रहा है।
ट्रांसफार्मर में खराबी के चलते आठ घंटे बिजली आपूर्ति ठप
फोटो नंबर 30केएआर 4,ए
खेकड़ा। खेकड़ा नगर को 22 घंटे बिजली आपूर्ति के आदेश है। सुबह पांच बजे से सात बजे तक दो घंटे आपूर्ति बंद रहती है। रविवार को तो सुबह पांच बजे से पहले ही बिजली ठप हो गई। तीन घंटे बाद आठ बजे आपूर्ति चालू की गई। लेकिन आपूर्ति चालू होते ही मोहल्ला रामपुर मे रेलवे रोड के पास रखे 630 केवी के ट्रांसफार्मर में तेज चिंगारी के साथ खराबी आ गई। मोहल्ला मुंडाला में फखरपुर तिराहे के पास तेज रफ्तार बाइक की टक्कर लगने से बिजली का एक खंभा टूटकर मार्ग पर गिर गया। इससे मोहल्ला मुंडाला, मोहल्ला रामपुर, गांधी गंज मंडी आदि की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। सूचना मिलने पर बिजली कर्मी ट्रांसफार्मर में आई खराबी और टूटे खंभे को ठीक करने में जुट गए। आठ घंटे बाद दोपहर करीब एक बजे तक आपूर्ति सुचारु हो सकी। तेज गर्मी के कारण लोगों को पेयजल आदि समस्याओं का सामना करना पड़ा। एसडीओ संजय कुमार का कहना है कि ट्रांसफार्मर में आई खराबी और मोहल्ला मुंडला में बिजली खंभा टूटने के कारण बिजली आपूर्ति ठप रही।