फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Other properties of gangster Sumit Punjabi will be confiscated

निवाड़ा में दो गैंगस्टरों की 22.11 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क

Wed, 11 May 2022 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Other properties of gangster Sumit Punjabi will be confiscated
बागपत के निवाड़ा गांव में गैंगस्टर जुम्मा के घर पर कुर्क की कार्रवाई करवाते सीओ अनुज कुमार मिश्र - फोटो : BAGHPAT
बागपत। निवाड़ा गांव के दो गैंगस्टरों पर मंगलवार को शिकंजा कस दिया गया। वहां दोनों गैंगस्टरों के 22.11 लाख रुपये की कीमत के मकानों की कुर्की की गई। जहां गैंगस्टरों के परिजनों ने पुलिस टीम का विरोध करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उनको शांत कर दिया।
विज्ञापन

सीओ अनुज मिश्रा मंगलवार को पुलिसबल के साथ निवाड़ा गांव पहुंचे। जहां जुम्मा पुत्र साबू की संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की। जिसमें आबादी के बीच बना एक मकान कुर्क किया गया। जिसकी कीमत 19 लाख 20 हजार रुपये बताई जा रही है। वहीं, पुलिस ने गैंगस्टर तौहिद पुत्र असलूम के घर की कुर्की की। तौहिद के एक मकान को कुर्क किया, जिसकी कीमत दो लाख 91 हजार रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन

महिलाओं ने किया हंगामा, पुलिस ने भीड़ को खदेड़ा
निवाड़ा गांव में गैंगस्टर जुम्मा व तौहिद के मकानों की कुर्की के दौरान उनके परिवार की महिलाओं ने हंगामा किया। जिसके चलते वहां एकत्र हुई भीड़ को पुलिस ने खदेड़ दिया। जहां पुलिस ने दोनों मकानों से सामान भी निकलवाया और फिर सील लगाकर कुर्की की कार्रवाई का बोर्ड लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निसार हत्याकांड में जेल में बंद है दोनों गैंगस्टर
वर्ष 2020 में निवाड़ा गांव में प्रॉपर्टी के विवाद को लेकर निसार की हत्या कर दी गई थी। जिसमें पुलिस ने तौहिद व जुम्मा समेत अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। तौहिद पर वर्ष 2015 में हुई हत्या का भी मुकदमा दर्ज है। इसके अतिरिक्त जुम्मा पर लूट व निसार हत्याकांड को अंजाम देने समेत चार मुकदमे दर्ज हैं।

बागपत के निवाड़ा गांव में कुर्की की कार्रवाई के दौरान हंगामा कर रहे लोगों को समझाते पुलिसकर्मी

बागपत के निवाड़ा गांव में कुर्की की कार्रवाई के दौरान हंगामा कर रहे लोगों को समझाते पुलिसकर्मी- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed