{"_id":"627ab214d058e54d7265a70c","slug":"other-properties-of-gangster-sumit-punjabi-will-be-confiscated-baghpat-news-mrt587973715","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगस्टर सुमित पंजाबी की अन्य संपत्ति जब्त होगी, खाते सीज होंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैंगस्टर सुमित पंजाबी की अन्य संपत्ति जब्त होगी, खाते सीज होंगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत स्थित सोनीपत स्टैंड पर भी संपत्ति होने की जानकारी मिली, पुलिस पूरी छानबीन करने में जुटी
बैंक खाते अटैच करने के साथ हरियाणा व दिल्ली में संपत्ति तलाश करने में जुटे हैं पुलिसकर्मी
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। गैंगस्टर सुमित पंजाबी की पुलिस ने पूरी तरह से कमर तोड़ने की तैयारी की हुई है। जहां उसकी अभी तक करीब एक करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई है। वहीं, अन्य संपत्ति का ब्योरा पुलिस ने जुटाना शुरू कर दिया है। जिससे उसे भी जब्त किया जा सके और उसके बैंक खाते भी अटैच कराए जाएंगे।
यहां सुमित पंजाबी सबसे बड़ा सट्टा गिरोह चलाता है। उसके खिलाफ शराब व मादक पदार्थों की तस्करी करने का भी मुकदमा दर्ज है। उस पर पुलिस ने एक सप्ताह पहले गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज करके करीब एक करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की। इसके बाद भी उसकी काफी संपत्ति की पुलिस को जानकारी नहीं मिल सकी। अब पुलिस उसकी सभी संपत्ति का ब्योरा जुटा रही है।
पुलिस को जानकारी मिली कि उसकी बागपत स्थित सोनीपत स्टैंड पर दो दुकानें, हरियाणा में कई भूखंड, दिल्ली में दुकान, नोएडा में फ्लैट है। हालांकि पुलिस अभी इनकी जांच कर रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही सुमित पंजाबी के सभी बैंक अकाउंट भी अटैच किए जाएंगे। जिससे उनमें मौजूद राशि को निकाला नहीं जा सकेगा।
विज्ञापन
वर्जन
सुमित पंजाबी की अभी काफी संपत्ति की जानकारी मिल रही है। उसकी एक करोड़ से ज्यादा की संपत्ति जब्त हो चुकी है, जबकि अन्य संपत्ति भी मिलने पर जब्त की जाएगी। उसके बैंक खाते भी पता कराए जा रहे हैं। उसने पूरी संपत्ति अवैध तरीके से एकत्र की है, उसे जब्त किया जाएगा।-नीरज कुमार जादौन, पुलिस अधीक्षक