{"_id":"677a792f97d665b29701db9d","slug":"organization-will-be-set-up-in-all-the-districts-of-the-state-rampal-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-124447-2025-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश के सभी जिलों में खड़ा किया जाएगा संगठन : रामपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश के सभी जिलों में खड़ा किया जाएगा संगठन : रामपाल
विज्ञापन
- रालोद पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष का खेकड़ा से बागपत तक हुआ स्वागत
फोटो- 11
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। रालोद पंचायती राज प्रकोष्ठ के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष रामपाल धामा का रविवार को खेकड़ा से बागपत तक कई जगह स्वागत किया गया। इसके बाद शहर की जैन धर्मशाला में सभा हुई। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों में संगठन को खड़ा कर पार्टी की मजबूती के लिए कार्य किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह ने उनको जिले से प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपकर बागपत का सम्मान किया है। जिले में पार्टी की मजबूती के लिए हमेशा कार्य किया है। अब प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पंचायती राज प्रकोष्ठ का संगठन खड़ा किया जाएगा और युवाओं को पार्टी से जोड़कर नीतियों व प्रदेश सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। जिलाध्यक्ष सुभाष गुर्जर ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के साथ मिलकर पार्टी को मजबूत करने का कार्य होगा। उन्होंने सभी से एकजुट होकर पार्टी की नीतियों को लोगोें तक पहुंचाने और लोगों की समस्याओं को उठाने की अपील की। इस दौरान जयकिशोर, डॉ़ कुलदीप उज्जवल, राजूद्दीन चेयरमैन, श्रीकांत धामा, राजू तोमर सिरसली, जगपाल तेवतिया, देवेंद्र आर्य एडवोकेट, जयवीर तोमर, सतीश चौधरी आदि मौजूद रहे।