फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Opposed the uprooting of peepal tree

आस्था के प्रतीक पीपल के पेड़ पर कृषि विभाग ने चलवाई जेसीबी

Mon, 27 Sep 2021 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Opposed the uprooting of peepal tree
ब्लॉक परिसर में खड़े पीपल के पेड़ को उखाड़ने के लिए जेसीबी चलाता चालक। - फोटो : BARAUT
बिनौली। खंड विकास मुख्यालय परिसर में पीपल के पेड़ को कृषि विभाग के कर्मचारियों द्वारा जेसीबी से उखड़वाने के प्रयास की जानकारी पाकर सोमवार को पहुंचे युवाओं ने हंगामा कर वनकर्मियों से शिकायत की।
विज्ञापन

ब्लॉक मुख्यालय के पीछे खाली पड़े भूखंड को क्षेत्र पंचायत द्वारा किसान कल्याण केंद्र भवन निर्माण के लिए दिया गया है। भवन के निर्माण के लिए सोमवार को जेसीबी द्वारा नींव खोदाई शुरू की गई। आरोप है कृषि विभाग के कर्मचारियों ने ठेकेदार से वहां खड़े पीपल के पेड़ को जेसीबी से उखड़वाने का प्रयास किया। इस दौरान जेसीबी से पेड़ की कई शाखाएं भी तोड़ दी गईं। इसकी जानकारी पाकर गुलवीर धामा, प्रशांत, अक्षय धामा, विनय, नीतू, हनी, मनोज धामा, वरुण, विशाल आदि पहुंचे और हंगामा कर दिया। गुलवीर धामा ने बताया कि पीपल के पेड़ से ग्रामीणों की धार्मिक भावनाएं जुड़ी हैं। महिलाएं यहां शनिवार को पूजन करती हैं। यह पेड़ निर्माण भवन निर्माण में आड़े नहीं आ रहा है। इसलिए पेड़ को नहीं उखाड़ने दिया जाएगा। इसकी जानकारी पाकर डीएफओ बागपत हेमंत सिंह के निर्देश पर रेंजर राजपाल सिंह वनकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और कार्य रुकवा दिया। उन्होंने पेड़ उखाड़ने पर कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed