फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Online payment will have to be made to buy fertilizer

उर्वरक खरीदने के लिए करना होगा ऑनलाइन भुगतान

Tue, 11 Aug 2020 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Online payment will have to be made to buy fertilizer
-शासन ने विक्रेताओं को क्यूआर कोड लगाने के निर्देश दिए
विज्ञापन

बागपत। उर्वरक की खरीद के लिए किसानों को ऑनलाइन भुगतान करना होगा। शासन ने उर्वरक विक्रेताओं को डिजिटल भुगतान कराने के लिए क्यूआर कोड लगाने तथा उर्वरक की खरीद पर पेटीएम अथवा अन्य ऑनलाइन तरीकों से भुगतान लेने के निर्देश दिए हैं।
उर्वरक में धांधली रोकने के लिए शासन ने नई व्यवस्था लागू की है। अब उर्वरक खरीदने के लिए किसानों को ऑनलाइन पेमेंट करना होगा। उर्वरक विक्रेताओं को दुकानों पर क्यूआर कोड लगाने होंगे तथा उर्वरक की बिक्री का भुगतान पेटीएम, गूगल पे अथवा फोन पे से लेना होगा। जिला कृषि रक्षा अधिकारी डा. सूर्यप्रताप सिंह ने बताया कि शासन ने उर्वरक की खरीद पर ऑनलाइन भुगतान के निर्देश दिए हैं। सभी उर्वरक विक्रेताओं को दुकानों पर क्यूआर कोड लगाने तथा उर्वरक का ऑनलाइन भुगतान लेने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

ऑनलाइन पेमेंट में किसानों को होगी दिक्कतें
बागपत। शासन ने पूर्व में पॉश मशीन से उर्वरक की बिक्री करने के निर्देश दिए थे, बाद में पॉश मशीन के बजाए आधार कार्ड से उर्वरक की बिक्री शुरू की थी। अब उर्वरक की खरीद पर ऑनलाइन पेमेंट के निर्देश दिए हैं। ऑनलाइन पेमेंट करने में किसानों के लिए परेशानी हो सकती है। अधिकांश किसानों के पास स्मार्ट फोन नहीं है तो कहीं पर नेटवर्किंग भी परेशानी बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed