फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   One year old daughter at home and Dr. Ajika Khan on duty

घर पर एक साल की बिटिया और ड्यूटी पर डॉ. अजिका खान

Sat, 18 Apr 2020 10:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
One year old daughter at home and Dr. Ajika Khan on duty
डॉ. अजिका खान। - फोटो : BARAUT
बड़ौत (बागपत)। जिंदगी बचाने में जुटे संकट के सिपाहियों में डॉ. अजिका खान एक मिसाल है। महिला चिकित्सक अपनी एक साल की मासूम बच्ची को छोड़कर प्रतिदिन 70 किलोमीटर कार चलाकर ड्यूटी कर रही है। डॉ. अजिका खान मूल रूप से मेरठ की रहने वाली है। उनकी शादी सरधना निवासी अजीम खान से हुई है और एक साल की बेटी नोरा है। कोरोना के साथ चल रही इस जंग में डॉ. अजिका खान विपरीत परिस्थितियां में बड़ौत सीएचसी पर दोहरी ड्यूटी निर्वाह कर रही है। क्योंकि उनके पति इस समय दुबई मेें है। घर पर बुजुर्ग सास व ससुर है। इसके बावजूद डॉ. अजिका खान अपनी एक साल की बच्ची को घर पर छोड़कर प्रतिदिन 70 किलोमीटर कार चलाकर ड्यूटी कर रही है। वह कहती है कि घर और ड्यूटी के बीच समन्वय करना एक महिला के लिए आसान नहीं होता। उनके सामने कई बार मुश्किल होती है, लेकिन वह कोरोना संक्रमण के खिलाफ चल रही जंग में साथ रहना चाहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed