{"_id":"6349ae46d16007762d46a809","slug":"one-teacher-is-studying-in-two-schools-baghpat-news-mrt609615865","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक शिक्षक दो-दो स्कूल में करा रहे पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक शिक्षक दो-दो स्कूल में करा रहे पढ़ाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। जिले में दो हजार विशेष बच्चों को पढ़ाने की जिम्मेदारी 14 स्पेशल शिक्षक हैं। विभाग की ओर से ब्लॉकवार विद्यालय चिह्नित कर एक शिक्षक को एक दिन में दो विद्यालयों के विशेष छात्रों को पढ़ाने की जिम्मेदारी है। जिले के पिलाना ब्लॉक में सबसे अधिक 402 और खेकड़ा ब्लॉक में सबसे कम 207 विशेष छात्र हैं।
जिले के 332 प्राथमिक, 62 उच्च प्राथमिक और 136 कंपोजिट विद्यालय में लगभग 70 हजार पांच सौ 70 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। इनमें से 1992 छात्र ऐसे हैं, जिनकी सुनने की क्षमता कम होने के अलावा मल्टीपल डिसेबल, दृष्टि बाधित और मानसिक रूप से कमजोर हैं।
स्कूलों में ऐसे छात्र-छात्राओं को पढ़ाने के लिए स्पेशल शिक्षक नियुक्त किए जाते हैं। जिले में केवल 14 स्पेशल शिक्षकों पर 1992 छात्रों को शिक्षित करने की जिम्मेदारी है। जिले में एक शिक्षक पर 142 छात्रों को पढ़ाने की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। शिक्षकों की कमी के कारण एक शिक्षक को दो-दो स्कूलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शिक्षक सुबह को एक स्कूल और दोपहर में दूसरे स्कूल के छात्रों को पढ़ाने की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
जिले में ब्लॉकवार स्कूल और छात्रों का ब्योरा
ब्लॉक प्राथमिक उच्च कंपोजिट कुल छात्र विशेष छात्र
बागपत 51 09 21 13918 378
बड़ौत 62 09 26 13022 305
बिनौली 70 17 21 12936 390
छपरौली 51 10 12 8550 238
खेकड़ा 38 10 28 9321 207
पिलाना 47 07 28 11774 402
बड़ौत नगर 13 00 00 1049 72
कुल 332 62 136 70570 1992
कोट...
- जिले के नगर क्षेत्र और ब्लॉक में 1992 विशेष छात्र-छात्राएं हैं। इन छात्रों को पढ़ाने के लिए 14 शिक्षक है। शिक्षकों की कमी के कारण एक शिक्षक पर दो-दो विद्यालयों की जिम्मेदारी है। छात्रों को पढ़ाने के लिए ब्लॉकवार स्कूल चिह्नित किए हैं। - राजपाल सिंह जैन्थ, जिला समन्वयक समेकित शिक्षा