फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   One should walk the path of truth and self-restraint: Naresh Chandra

व्यक्ति को सत्य व संयम के मार्ग पर चलना चाहिए : नरेश चंद्र

Fri, 19 Jun 2026 02:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
One should walk the path of truth and self-restraint: Naresh Chandra
-दिगंबर जैन स्थानक में जैन संत नरेश चंद्र महाराज का हुआ आगमन
विज्ञापन

फोटो-एक
संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली। बिनौली गांव के दिगंबर जैन स्थानक में बृहस्पतिवार को जैन संत नरेश चंद्र महाराज का आगमन हुआ। उन्होंने धर्मसभा में लोगों को सत्य, संयम और सद्भावना के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। संत ने कहा कि आपसी प्रेम और भाईचारे से ही समाज की समस्याएं समाप्त हो सकती हैं।

जैन संत नरेश चंद्र महाराज ने धर्मसभा में कहा कि व्यक्ति को हमेशा सत्य और संयम के मार्ग पर चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे ही उनको शांति मिलेगी। संत ने जोर दिया कि इंसान की कीमत सहयोग और सद्भावना से पहचानी जाती है। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में समाज को आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भाव की सबसे अधिक आवश्यकता है। उन्होंने यह भी कहा कि संत हमेशा देश और समाज को सद्भावना का संदेश देते हैं। यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने व्यवहार में विनम्रता, करुणा और सहयोग की भावना अपनाएं तो समाज की कई समस्याएं स्वतः समाप्त हो जाएंगी। उन्होंने लोगों को सत्य, संयम और नैतिक मूल्यों के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। सुधीर मुनि महाराज ने भी धर्मसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि क्रोध, अहंकार, लोभ और ईर्ष्या मनुष्य के सबसे बड़े शत्रु हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं को इन बुराइयों से बचने की सलाह दी। धर्मसभा में सत्यप्रकाश गोयल, योगेश जैन, अवनीश जैन, रोहित जैन, लोकेश जैन, विकास जैन और सचिन जैन माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed