फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   One lakh goods including cash stolen by uprooting shop shutter

परचून की दुकान का शटर तोडकर चोरो ने नगदी एवं सामान किया चोरी।

Thu, 06 Feb 2020 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
One lakh goods including cash stolen by uprooting shop shutter
गांव मुबारिकपुर मे चोरो द्वारा चोरी करने के लिए तोडा गया दुकान का शटर। - फोटो : KAHKRA
दुकान का शटर उखाड़कर नकदी सहित एक लाख का सामान चोरी
विज्ञापन

खेकड़ा। मुबारिकपुर गांव में परचून की दुकान का शटर उखाड़कर बुधवार रात चोर नकदी समेत एक लाख रुपये से अधिक की कीमत के सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित दुकानदार ने कोतवाली में तहरीर दी है।

मुबारिकपुर गांव निवासी संजीव कुमार पुत्र स्वर्गीय अशोक कुमार गांव के अपने मकान में परचून की दुकान चलाते हैं। बुधवार रात चोरों ने मौका पाकर उनकी दुकान का शटर उखाड़ दिया। इसके बाद चोर दुकान में रखी 35 हजार रुपये की नकदी, 10 हजार का देशी घी, 14 हजार के बीड़ी-सिगरेट, 15 हजार के नमकीन, बिस्किट, चाय पत्ती, चार हजार के काजू-बादाम, 6 हजार का सरसों तेल, गल्ले में रखे 5500 रुपये, आधार कार्ड एवं पेन कार्ड निकाल ले गए। बृहस्पतिवार सुबह सात बजे आसपास के लोगों ने संजीव को शटर टूटे होने की सूचना दी। संजीव ने दुकान में आकर देखा तो नकदी समेत एक लाख रुपये से अधिक कीमत का सामान गायब थे। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। पीडित संजीव परिजनों एवं ग्रामीणों के साथ खेकड़ा कोतवाली में पहुंचे और हंगामा किया। उनका आरोप था कि गांव में चोर आए दिन मकानों, दुकानों एवं नलकूपों को निशाना बना रहे हैं। लेकिन पुलिस काई कार्रवाई नहीं कर रही है। उन्होंने कोतवाली में चोरों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी राजकुमार शर्मा ने चोरों का सुराग लगाकर उनके खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed