फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   One died of fever in Panchi

बुखार से एक की मौत, ग्रामीणों ने की तालाब की सफाई कराने की मांग

Wed, 22 Sep 2021 12:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
One died of fever in Panchi
चांदीनगर (बागपत)। क्षेत्र में जानलेवा बुखार का प्रकोप जारी है। पांची गांव में मंगलवार सुबह बुखार से एक व्यक्ति की मौत हो गई। उधर, ग्रामीणों का कहना है कि गांव के तालाब की सफाई व खोदाई न होने से गांव में बीमारियां पनप रही हैं। उन्होंने प्रशासन से तालाब की सफाई कराने की मांग की है।
विज्ञापन

पांची निवासी विनोद (58) पुत्र सीताराम पिछले एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित था। उसका निजी चिकित्सक के यहां उपचार चल रहा था। मंगलवार सुबह तबीयत ज्यादा खराब होने से उसकी मौत हो गई। इस पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के तालाब में गंदगी के ढेर लगे हैं। पिछले 25 वर्षों से तालाब की सफाई न होने के करण बारिश होने पर तालाब का पानी ओवरफ्लो होकर सडक़ व घरों में भर जाता है। इससे गांव में मच्छर बढ़ रहे हैं। डेंगू एवं मलेरिया जैसी खतरनाक बीमारियां पनप रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार तालाब की सफाई कराने की मांग की जा चुकी है, मगर समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। ग्रामीण जावेद, जुनेद, मेहरबान, यूसुफ, इरशाद, कपिल, संजय व वकार ने प्रशासन से गांव में कैंप लगाकर लोगों की जांच कराने व तालाब की सफाई कराकर पानी की निकासी की समस्या का समाधान कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed