{"_id":"614a28cf8ebc3e9d655ee1df","slug":"one-died-of-fever-in-panchi-baghpat-news-mrt5571671110","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार से एक की मौत, ग्रामीणों ने की तालाब की सफाई कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार से एक की मौत, ग्रामीणों ने की तालाब की सफाई कराने की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चांदीनगर (बागपत)। क्षेत्र में जानलेवा बुखार का प्रकोप जारी है। पांची गांव में मंगलवार सुबह बुखार से एक व्यक्ति की मौत हो गई। उधर, ग्रामीणों का कहना है कि गांव के तालाब की सफाई व खोदाई न होने से गांव में बीमारियां पनप रही हैं। उन्होंने प्रशासन से तालाब की सफाई कराने की मांग की है।
पांची निवासी विनोद (58) पुत्र सीताराम पिछले एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित था। उसका निजी चिकित्सक के यहां उपचार चल रहा था। मंगलवार सुबह तबीयत ज्यादा खराब होने से उसकी मौत हो गई। इस पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के तालाब में गंदगी के ढेर लगे हैं। पिछले 25 वर्षों से तालाब की सफाई न होने के करण बारिश होने पर तालाब का पानी ओवरफ्लो होकर सडक़ व घरों में भर जाता है। इससे गांव में मच्छर बढ़ रहे हैं। डेंगू एवं मलेरिया जैसी खतरनाक बीमारियां पनप रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार तालाब की सफाई कराने की मांग की जा चुकी है, मगर समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। ग्रामीण जावेद, जुनेद, मेहरबान, यूसुफ, इरशाद, कपिल, संजय व वकार ने प्रशासन से गांव में कैंप लगाकर लोगों की जांच कराने व तालाब की सफाई कराकर पानी की निकासी की समस्या का समाधान कराने की मांग की है।