{"_id":"6431ba84d432b4ffdb01fe14","slug":"one-corona-infected-found-health-department-alert-baghpat-news-c-28-1-bag1001-254-2023-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: एक कोरोना संक्रमित मिला, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: एक कोरोना संक्रमित मिला, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
विज्ञापन
बागपत। कोरोना वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। लगातार मरीज मिलने से अस्पताल में जांच बढ़ाई जा रही है। वायरस से बचाव के लिए लोगों को सावधानी बरतने के लिए जागरूक किया जा रहा है। शनिवार को एक संक्रमित मिलने के बाद छह केस एक्टिव हो गए हैं।
कोरोना वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग को लेकर चिकित्सा विभाग लोगों को जागरूक कर रहा है। इसके लिए टीमों का गठन कर दिया गया तथा जिले में बाहर से आने वाले लोगों पर विशेष नजर रखी जा रही है। जिला अस्पताल, सीएचसी व पीएचसी के अतिरिक्त प्राइवेट अस्पतालों में इलाज के लिए आने वाले लोगों को वायरस से बचने के लिए स्वच्छता का विशेष ध्यान देने की सलाह दी जा रही।
सीएमएस डॉ. एसके चौधरी ने बताया कि एहतियात के तौर पर जिले में टीम गठित कर लोगों को वायरस के प्रति जागरूक किया जा रहा है। जिला अस्पताल में आने वाले संदिग्ध लोगों की जांच कराई जा रही है। इसके अलावा स्पीकर से भी लोगों को संक्रमण से बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
--
- खांसी-जुकाम के मरीज की पहले कराई जा रही जांच
जिला अस्पताल के सीएमएस डाॅ. एसके चौधरी ने बताया कि बदलते मौसम में जुकाम व खांसी के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। ऐसे में जुकाम व खांसी के मरीजों की पहले कोविड जांच कराई जा रही है और फिर उनका उपचार किया जा रहा है।