फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   On-the-spot disposal of 26 to nine complaints in the resolution day

समाधान दिवस में 26 से नौ शिकायतों का मौके पर निस्तारण

Tue, 05 Jan 2021 10:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jan 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
On-the-spot disposal of 26 to nine complaints in the resolution day
बड़ौत तहसील में फरियादियों की शिकायतें सुनते एडीएम व एसपी। - फोटो : BARAUT
अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। सदर तहसील में मंगलवार को डीएम शकुंतला गौतम और एसपी अभिषेक सिंह ने संपूर्ण समाधान दिवस में लोगों की समस्याएं सुनीं। कुल 26 शिकायतें आई, जिनमें से नौ शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। डीएम शकुंतला गौतम ने अधिकारियों को शिकायतों का प्रमुखता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए।

संपूर्ण समाधान दिवस में मंगलवार को बैंक संबंधी एक, पुलिस विभाग की पांच, पशुपालन विभाग की एक, विद्युत विभाग की दो, पूर्ति विभाग की दो, जिला उधोग की एक, जिला पंचायत की एक, विकास विभाग की तीन व राजस्व विभाग की दस शिकायतों सहित 26 शिकायतें आई। इनमें से राजस्व विभाग की चार, पूर्ति व विकास विभाग की दो-दो व जिला उद्योग की एक शिकायत सहित नौ शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। डीएम शकुंतला गौतम ने तहसील दिवस में उपस्थित अधिकारियों को शिकायतों का निस्तारण प्रमुखता से करने के निर्देश दिए। संपूर्ण समाधान दिवस में एसपी अभिषेक सिंह, एसडीएम सदर अनुभव सिंह, तहसीलदार प्रसून्न कश्यप सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed