{"_id":"602571fe8ebc3ee923750eae","slug":"old-shoe-found-in-exchange-for-phone-in-online-shopping-kahkra-news-mrt524830163","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन शॉपिंग में फोन के बदले मिले पुराना जूता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन शॉपिंग में फोन के बदले मिले पुराना जूता
विज्ञापन
खेकड़ा निवासी एक युवक से हुई 6500 रुपये की ठगी
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा (बागपत)। खेकड़ा निवासी एक युवक ने आनलाइन शापिंग करते हुए एंड्रायड मोबाइल के लिए 6500 रुपये जमा करा दिए। पार्सल आया जो उसमें पुराना जूता निकला। ठगी होने पर युवक ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
मोहल्ला रामपुर निवासी युवक संदीप ने मात्र 6500 रुपये में एक बड़ी कंपनी का एंड्रायड मोबाइल मिलने का विज्ञापन देखा। विज्ञापन में शर्त दी गई थी कि फोन की कीमत 6500 रुपये पहले ही पोस्ट आफिस में जमा कराना होगा। योजना सीमित दिन और सीमित ग्राहकों के लिए है। युवक ने तभी कंपनी के खाते में 6500 रुपये जमा करा दिए। बृहस्पतिवार को युवक का पार्सल आया। पार्सल खोला तो उसमें पुराना जूता निकला। यह देखकर उसके होश उड़ गए। उसने तुरंत कंपनी मेें फोन किया तो नंबर स्विच ऑफ मिला। युवक ने खेकड़ा कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी रवेंद्र सिंह का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल कराकर कार्रवाई की जाएगी।