फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Old man killed by stabbing him with a knife

रस्सी से पैर बांधे, मुंह में कपड़ा ठूंसा, चाकू के कई वार कर वृद्ध की हत्या

Thu, 17 Jun 2021 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Old man killed by stabbing him with a knife
तितरौदा गांव की वारदात, रस्सी से पैर बांधे, मुंह में कपड़ा ठूंसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अमीनगर सराय (बागपत)। सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के तितरौदा गांव में बुधवार देर रात एक वृद्ध की चाकू से ताबड़तोड़ वार करके हत्या कर दी गई। उसके मुंह में कपड़ा ठूंसकर पैर रस्सी से बांधे हुए थे।
इलम सिंह (66) तितरौदा गांव में पत्नी कौशल्या, पुत्रवधू आशा और पौत्र प्रांजल के साथ रहते थे। पुत्रवधू आशा ने बताया कि ससुर इलम अपने कमरे में सोए हुए थे जबकि अन्य परिजन बरामदे में सो रहे थे। वह सुबह करीब चार बजे जागी तो दूसरे कमरे में रखी अलमारी का सामान बिखरा हुआ था। कमरे में जाकर देखा तो लहूलुहान हालत में उनका शव पड़ा था। पैर बंधे थे तथा मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था। सिर व चेहरे के आसपास चाकू से कई वार किए गए थे।
विज्ञापन

आशा ने पुलिस को बताया कि अलमारी से 60 हजार रुपये और हिसाब की डायरी गायब है। इलम सिंह ब्याज पर रुपये देते थे। पुलिस ने डॉग स्क्वाड और फोरेंसिक टीम बुलाकर सबूत जुटाए। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं, आशा की ओर से अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया। वहीं, सीओ अनुज मिश्रा का कहना है कि टीमें गठित कर कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। हत्यारोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed