फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Oil games on the highway were running in collusion

किस किसकी मिलीभगत से चल रहा था हाइवे पर तेल का खेल

Sat, 24 Oct 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Oil games on the highway were running in collusion
- बचाव के लिए भाजपा नेता सबसे पहले मौके पर पहुंच गए
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाइवे किनारे टैंक को जमीन में दबाकर तेल की अवैध बिक्री का खेल चल रहा था। आपूर्ति विभाग से न तो भंडारण की अनुमति ली गई और न ही बिक्री के प्रमाण पत्र दिखाए गए। छापा लगते ही भाजपा नेता मौके पर पहुंच गए और तेल बिक्री को वैध बताया। सवाल है कि तेल के इस खेल में कौन-कौन शामिल है।
मिनी पंप पर तेल की बिक्री का वीडियो वायरल होने से अधिकारी हरकत में आए। अधिकारियों के पहुंचने के कुछ मिनट बाद ही लखनऊ और दिल्ली तक रसूख रखने वाले भाजपा नेता भी मौके पर पहुंच गए और पंप संचालक का समर्थन करने लगे। भाजपा नेता ने कहा कि इंडस्ट्रियल ऑयल वैध तरीके से बेचा जा रहा है। किसी ने गलत शिकायत की है। अधिकारियों का कहना था कि जांच से ही स्पष्ट होगा कि तेल कौन सा है, लेकिन भंडारण की अनुमति भी नहीं ली गई है। सवाल है कि हाइवे किनारे जमीन में 20 हजार लीटर तेल का टैंक गाड़ दिया गया और पुलिस व आपूर्ति विभाग को भनक क्यों नहीं लगी। यह खेल करीब छह माह से खेला जा रहा था। जांच हुई मिलावट के खेल में कई बड़े नाम खुल सकते हैं।
विज्ञापन

भाजपा नेता ने अधिकारियों से कहा कि ठीक नहीं कर रहे
बागपत। कार्रवाई के दौरान भाजपा नेता ने अधिकारियों से कहा कि वह ठीक नहीं कर रहे हैं। धमकी भरे लहजे में अधिकारियों से बात की गई। दबाव देते हुए कहा कि वैध तरीके से काम किया जा रहा है। कुछ देर बाद मीडियाकर्मी पहुंचने शुरू हुए तो भाजपा नेता मौके से चला गया और पंप संचालक ही रहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो में डीजल और मौके पर उलझा मामला
बागपत। जिला पूर्ति अधिकारी अभय प्रताप का कहना है कि वायरल वीडियो से ऐसा लग रहा है कि डीजल हो सकता है। लेकिन मौके पर करीब 100 लीटर तेल मिला है। इसके इंडस्ट्रियल ऑयल या मिश्रित डीजल होने का अनुमान है। तेल की जांच के लिए सैंपल लिया गया है। आगरा या मोदीनगर में तेल की जांच कराई जाएगी।
ये था वायरल वीडियो में
बागपत। वायरल वीडियो में कुछ लोगों को तेल दिया जा रहा है। आसपास कई ड्रम भी नजर आ रहे हैं। तेल लेने के बाद लोग चलते जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed