फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Officials of both states reached to settle ground dispute, churned

जमीनी विवाद सुलझाने पहुंचे दोनों राज्यों के अधिकारी, किया मंथन

Fri, 04 Dec 2020 11:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 11:44 PM IST
विज्ञापन
Officials of both states reached to settle ground dispute, churned
छपरौली क्षेत्र के टांडा गांव स्थित खादर में जांच करने पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी - फोटो : BAGHPAT
यूपी-हरियाणा जमीनी विवाद
विज्ञापन

वर्षों से चले आ रहे जमीनी विवाद को सुलझाने की दिशा में प्रयास हुए शुरू
विवाद शांत रखने के लिए खादर में यथा स्थिति बनाए रखने पर बनी सहमति
छपरौली/बड़ौत (बागपत)। टांडा गांव के खादर में हरियाणा और यूपी के बीच वर्षों से चले आ रहे जमीनी विवाद को सुलझाने की दिशा में प्रयास शुरू हो गए है। कुछ दिन पूर्व हुए झगड़े की जांच करने के लिए शुक्रवार की शाम बड़ौत एसडीएम व सीओ और हरियाणा के समालखा के एसडीएम टीम के साथ यमुना खादर पहुंचे। उन्होंने लोगों से बातचीत की और नक्शा भी देखा। इसके बाद विवाद को निपटाने के लिए फिर से खादर में यथा स्थिति बनाए रखने पर सहमति बनी।
बड़ौत एसडीएम दुर्गेश मिश्र व सीओ आलोक कुमार के अलावा हरियाणा के समालखा एसडीएम बिजेंद्र हुड्डा ने दोनों राज्यों के किसानों से झगडे़ को लेकर बातचीत की और जमीन से जुडे़ नक्शा भी देखे गए। इसके बाद विवाद को निपटाने के लिए टांडा खादर में यथा स्थिति बनाए रखने पर फिर से सहमति बनी। अधिकारियों ने किसानों से शांति बनाएं रखने की अपील की और कहा कि अगर शरारती तत्वों ने माहौल खराब करने का प्रयास किया तो उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान थानाध्यक्ष छपरौली हेमेन्द्र बालियान सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

झगड़े में घायल हो गए थे 10 किसान, 50 के खिलाफ मामला दर्ज
बड़ौत। टांडा गांव के यमुना खादर में सोमवार को हरियाणा और यूपी के किसानों के बीच हुए झगड़े में 10 किसान घायल हो गए थे। हरियाणा के लोगों पर टांडा गांव के पांच किसानों को अपहरण करने का आरोप लगा था। इस मामले में डीएम व एसपी ने खादर का निरीक्षण कर घटनाक्रम की जानकारी ली थी। इसके बाद हरियाणा के जनपद पानीपत के खोजकीपुर गांव के 25 नामजद और 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ छपरौली थाने में मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद सीओ आलोक कुमार ने हरियाणा के 25 किसानों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

झगडे़ की जांच करने के लिए समालखा एसडीएम के साथ टांडा गांव के यमुना खादर में मौका मुआयना किया था। दोनों राज्यों के किसानों से बातचीत कर जमीन से जुडे़ नक्शा को देखा गया। इसके बाद खादर में यथा स्थिति बनाने पर सहमति हुई। इसके बाद भी यदि कोई शरारती तत्व माहौल खराब करने का प्रयास करता है तो उनके खिलाफ दोनों राज्य के अधिकारी सख्त से निपटेंगे। - दुर्गेश मिश्र, एसडीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed