फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Officials are threatening to file a lawsuit, will reply in the Collectorate on December 14: Billu Pradhan

अधिकारी दे रहे मुकदमा दर्ज करने की धमकी, 14 दिसंबर को कलक्ट्रेट में देंगे जवाब : बिल्लू प्रधान

Fri, 11 Dec 2020 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Dec 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Officials are threatening to file a lawsuit, will reply in the Collectorate on December 14: Billu Pradhan
पत्रकार वार्ता करते सपा जिलाध्यक्ष बिल्लू प्रधान - फोटो : BAGHPAT
- सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि किसानों का समर्थन रहेगा जारी, पीछे नहीं हटेंगे सपाई
विज्ञापन

- यूपी गेट और सिंघु बॉर्डर पर चल रहे धरने प्रदर्शन में जारी रहेगा समर्थन
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। सपा जिलाध्यक्ष बिल्लू प्रधान ने कहा कि किसानों का समर्थन करने पर पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मुकदमे दर्ज करने की धमकी दे रहे हैं। किसानों के समर्थन में 14 दिसंबर को कलक्ट्रेट में सपा कार्यकर्ता ताकत दिखाएंगे। हर हाल में किसानों का समर्थन जारी रहेगा।
सोनीपत स्टैंड स्थित कार्यालय पर पत्रकार वार्ता में जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार सपा कार्यकर्ताओं को दबाने का प्रयास कर रही है। सपाइयों को किसानों की आवाज उठाने से रोकने का प्रयास किया जा रहा है। यह अलोकतांत्रिक तरीका है। किसान यात्रा को रोक दिया गया। सपा नेताओं को नजरबंद किया जा रहा है। पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी मोबाइल और घर पहुंचकर मुकदमे दर्ज करने की धमकी देते हैं। अगर फर्जी मुकदमे दर्ज किए गए तो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे। कृषि कानून किसानों को बर्बाद कर देंगे, इसलिए विरोध किया जा रहा है। एलान किया कि 14 दिसंबर को कलक्ट्रेट में सपा कार्यकर्ता शक्ति प्रदर्शन करेंगे। प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष चौधरी नगेंद्र सिंह, विवेक वर्धन शर्मा, कर्मवीर प्रधान, सचिन कुमार, सहदेव सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

बर्दाश्त नहीं होगा किसानों का शोषण : सतीश चौधरी
बागपत। शोषित मुक्ति वाहिनी के एनसीआर इकाई के अध्यक्ष सतीश चौधरी ने कहा कि सरकार किसानों और किसान आंदोलन को दबाने का प्रयास कर रही है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरूरपुर कलां में आयोजित बैठक में सतीश चौधरी ने कहा कि सरकार हठधर्मिता पर उतारू हो गई है। किसान अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हैं। किसान आंदोलन को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। संगठन पूरी तरह से किसानों के साथ खड़ा होकर लड़ाई लड़ेगा। सरकार पूंजीपतियों के दबाव में कार्य कर रही है। किसानों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। राजेश कुमार नैन, सुखबीर सिंह, अमर सिंह, अरविंद चौधरी, इलियास, यामीन, गुलजार खां, कृष्णपाल और अमित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed