फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Officers will be responsible if wrong electricity bill is sent

बिजली का गलत बिल भेजा तो अधिकारी होंगे जिम्मेदार

Mon, 09 Aug 2021 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Officers will be responsible if wrong electricity bill is sent
बागपत कलक्ट्रेट में अधिकारियों की बैठक लेते डीएम राजकमल यादव - फोटो : BAGHPAT
बिजली का गलत बिल भेजा तो अधिकारी होंगे जिम्मेदार
विज्ञापन

बागपत। डीएम राजकमल यादव ने सोमवार को कर-करेत्तर /राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक में लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व वसूली न करने पर अधिकारियों के पेंच कसे। कहा कि यदि उपभोक्ताओं को बिजली का गलत बिल भेजा तो संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी।

डीएम ने जीएसटी वसूली के लिए चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश दिया। अधीक्षण अभियंता विद्युत को कहा कि यदि उपभोक्ताओं को बिजली का गलत बिल भेजा, तो कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि तहसील स्तर पर कम वसूली की गई है। 15 अगस्त के पहले लक्ष्य के अनुरूप वसूली न की तो तहसीलदारों पर कार्रवाई होगी। जिन लोगों की आरसी कटी हुई है, उनके नोटिस जारी कर कुर्की करें। एडीएम को सप्ताह में एक बार टॉप टेन फाइलों की समीक्षा करने के निर्देश दिए। लंबित राजस्व वादों की शीघ्र सुनवाई कर निस्तारण करने को कहा। तहसीलों में लक्ष्य के अनुरूप वादों का निस्तारण न करने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने राजस्व संहिता के अविवादित दाखिल खारिज, तालाब, आवासीय भूमि, कृषि भूमि, पौधरोपण, चकमार्ग तथा सार्वजनिक उपयोग की भूमि व तालाब पोखरों से हटाये गये अतिक्रमण एवं अवैध कब्जे के बारे में भी जानकारी ली। डीएम ने आईजीआरएस के अंतर्गत प्राप्त शिकायतों का निस्तारण, रिट याचिकाएं, खतौनी अंश निर्धारण की कार्यवाही, स्वामित्व योजना, रोस्टर के अनुसार खतौनियों का दाखिला, एंटी भू माफिया कार्यों की प्रगति पर बात की। वाणिज्य कर, स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन, आबकारी, परिवहन, ऊर्जा विभाग, नगर विकास, वन विभाग, खनन, कृषि विपणन/मण्डी समिति सिंचाई विभाग को निर्धारित समय में राजस्व वसूली पूरी करने के निर्देश दिए। आबकारी विभाग को अवैध शराब व ओवर रेटिंग शराब बिक्री रोकने के लिए चेकिंग अभियान चलाकर कार्रवाई के निर्देश दिए। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन को त्यौहारों पर अभियान चलाकर निरीक्षण के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम अमित कुमार सिंह, आबकारी अधिकारी अखिलेश कुमार सिंह, एआईजी स्टांप, समस्त उपजिलाधिकारी/अधिशासी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed